Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्‍ट्र भी पहुंचा बर्ड फ्लू, परभणी के पॉल्‍ट्री फार्म में 800 मुर्गियों की मौत से हड़कंप
    Breaking News Headlines

    महाराष्‍ट्र भी पहुंचा बर्ड फ्लू, परभणी के पॉल्‍ट्री फार्म में 800 मुर्गियों की मौत से हड़कंप

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    औरंगाबाद (महाराष्ट्र). महाराष्ट्र के परभणी जिले के मुरुम्बा गांव स्थित पॉल्‍ट्री फार्म में 800 मुर्गियों (Bird Flu) की मौत हो गई है. परभणी के जिलाधिकारी दीपक मुलगीकर ने पहले घटना के बाद जानकारी दी थी कि मुर्गियों की मौत की वास्तविक वजह जानने के लिए नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है. अब इसकी जांच रिपोर्ट आ गई है और उसमें पुष्टि हुई है कि ये मौतें बर्ड फ्लू से हुई हैं.

    दो दिनों में मराठवाड़ा इलाके के मुरुम्बा गांव में 800 मुर्गियां मरी हैं, जिस पॉल्ट्री फार्म में मुर्गियों की मौत हुई है उसे स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) चलाता है. डीएम के अनुसार इस पोल्ट्री फार्म में करीब आठ हजार मुर्गियां हैं. 800 मुर्गियों की मौत दो दिनों में हुई है. अब इस गांव के 10 किमी दायरे में आने वाले इलाकों में मुर्गियां नहीं भेजी जाएंगी.

    महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू का यह पहला मामला सामने आया है. ऐसे में अब आठ राज्‍यों में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हो गई है. केरल, राजस्थान, महाराष्‍ट्र, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हो गई है. इस बीच, केंद्र ने विभिन्न चिड़ियाघर प्रबंधनों को निर्देश दिया कि वे केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) को दैनिक रिपोर्ट भेजें और ऐसा तब तक जारी रखें जब तक कि उनके इलाके को रोगमुक्त घोषित नहीं कर दिया जाता.

    पर्यावरण मंत्रालय के तहत आने वाले सीजेडए ने कार्यालयी ज्ञापन जारी कर कहा कि एवियन इन्फ्लुएंजा ‘पशुओं में संक्रामक रोगों की रोकथाम और नियंत्रण कानून, 2009’ के तहत अनुसूचित बीमारी है और इसे फैलने से रोकने के लिए इस तरह की बीमारी की जानकारी देना अनिवार्य है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनस्ली टिप्पणी पर आईसीसी ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से रिपोर्ट मांगी
    Next Article कुछ किसान नेता नहीं चाहते विवाद का समाधान, इन्हें करेंगे बाहर- नरेश टिकैत

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.