Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र में कोरोना के 18 नए मामले, देश में 1600 के पार पहुंची मरीजों की संख्या
    Breaking News राष्ट्रीय

    महाराष्ट्र में कोरोना के 18 नए मामले, देश में 1600 के पार पहुंची मरीजों की संख्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: तमाम प्रयासों के बाद भी कोरोना वायरस का कहर जारी है. महाराष्ट्र में बुधवार सुबह ही 18 और पॉजिटिव मामले सामने आने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. इस तरह राज्य में अब तक 320 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं. इसके साथ ही देश में कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या 1600 के पार कर गई है. बुधवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 18 नए मामले सामने आए हैं.

    मुंबई में 16 और पुणे में दो मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं. इस तरह राज्य में अब तक 320 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं. वहीं, मरने वालों की संख्या महाराष्ट्र में 12 हो चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश भर में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 47 हो गया है. मंत्रालय ने मंगलवार को दिए आंकड़े में कहा था कि कोविड-19 के सक्रिय मामले अभी 1238 हैं जबकि तीन मौत हुईं हैं जिनमें से दो पंजाब में और एक महाराष्ट्र में है.

    महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा मौत (12) हुई हैं जबकि गुजरात में (6), कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश में (3-3) दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर में (2-2) लोगों की जान गई हैं. केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, बिहार और हिमाचल प्रदेश में इस बीमारी से एक-एक व्यक्ति ने अपनी जान गंवाई है. दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 97, कर्नाटक में 83 तथा तेलंगाना में 79 मामने सामने आए हैं.

    राजस्थान व तमिलनाडु में कोविड-19 के 74-74 मामले हैं, गुजरात में 73 तथा जम्मू कश्मीर में 54 मामले अब तक सामने आए हैं.मध्य प्रदेश में 47 मामले, पंजाब में 41 तथा हरियाणा व आंध्र प्रदेश से 40-40 मामले सामने आए हैं. बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 26 मामले मिले हैं जबकि बिहार में 15, लद्दाख और चंडीगढ़ में 13-13 लोग इससे संक्रमित मिले हैं.

    अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 10 मामले मिले हैं. छत्तीसगढ़ में आठ तथा उत्तराखंड से अब तक सात मामले सामने आए हैं. गोवा में अब तक पांच मामले मिले हैं जबकि हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में तीन-तीन लोग इसकी चपेट में आए हैं. पुडुचेरी, मणिपुर और मिजोरम में एक-एक व्यक्ति इससे संक्रमित है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा कदमा मंडल में हुआ ‘मोदी आहार’ पैकेट का वितरण, 1800 जरूरतमंदों को कराया भोजन
    Next Article सऊदी अरब ने दुनिया भर के मुसलमानों से कहा- इस साल हज स्थगित कर दें

    Related Posts

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.