
बीरभूम(पश्चिम बंगाल): आज जिला के राजनगर प्रखंड क्षेत्र के गयसड़ा शरीफ स्थित मजार शरीफ की छत का ढलाई दिया गया।जिसका शुभारंभ हजरत सैयद शाह नुरुल हुसैन बोखारी साहब ने फातिहाखानी कर किया।बोखारी ने सर्वप्रथम छत में सीमेंट-गिट्टी मिक्स मसाला को डालें।इस संबंध में हजरत सैयद मौलाना सैफूल हसन बोखारी ने कहा कि मजार शरीफ की बुनियाद बीते वर्ष 2019 में 10-12 अप्रैल को हजरत सैयद शाह नूरुल हुसैन बोखारी के द्वारा रखी गई थी।जिसका आज उन्हीं के द्वारा ढलाई किया जा रहा है। बता दें छत ढलाई के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया।बोखारी ने कहा कि इस मजार शरीफ के तैयार होने में लगभग एक करोड़ 70 लाख रुपया खर्च हो रहा है।कहा कि इस मजार शरीफ में बहुत बड़ी रकम खर्च हो रही है।जिसमें लोगों से अपील की जाती है जिसका जहां तक क्षमतानुसार संभव हो सके 2 बोरा, 4 बोरा सीमेंट देकर पुण्य के भागीदार बने।वही बोखारी ने अफसोस जताते हुए कहा कि इस समय पूरी दुनिया कोविड-19 कोरोनावायरस जैसी महामारी से लड़ने में लगे हैं।लॉकडाउन जैसी स्थिति है।जिस वजह से मजार शरीफ में आस्था रखने वाले विभिन्न राज्य के लोग आ नहीं सके।आपको बता दें इस मजार शरीफ में झारखंड के जामताड़ा,देवघर,दुमका, जमशेदपुर,रांची,रामगढ़,बोकारो,साहिबगंज सहित लगभग पूरे राज्य एवं बिहार के पटना,समस्तीपुर,बांका,दरभंगा सहित पूरे राज्य तथा पश्चिम बंगाल के लोग मुख्य रूप से अपनी आस्था को रखते हैं।

