Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंसूरचक वार्ड सदस्य व पंच सदस्य संघ का गठन
    Uncategorized

    मंसूरचक वार्ड सदस्य व पंच सदस्य संघ का गठन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link


    मंसूरचक/बेगूसराय/रविशंकर सिंह,
    प्रखंड के मंसूरचक पंचायत भवन के प्रांगण में सोमवार को प्रखंड वार्ड सदस्य व पंच संघ का एक दिवसीय सम्मेलन मो अरमान कुरैशी की अध्यक्षता में तथा संचालन वार्ड सदस्य चंदन कुमार शर्मा ने किया। सम्मेलन में सर्वसम्मति से वार्ड पंच सदस्य संघ का गठन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुये मुख्य वक्ता सह संघ के संस्थापक सह प्रदेश मुख्य संरक्षक योगाचार्य गुड़ाकेश कुमार ने सम्मेलन में उपस्थित वार्ड सदस्यों को कहा कि वार्ड सदस्य एवं पंच सदस्य भाई बहनों आपको अपने सम्पूर्ण अधिकार पाने का अभी उपयुक्त अवसर है। अभी सत्ताधारी पार्टी को बिहार में 24 एमएलसी चाहिये और आपको अपने वार्ड खाते में सीधा राशि, प्रति वर्ष प्रति वार्ड विकास मद में पाँच लाख रुपये, प्रति माह दस हजार रुपये एवं कार्यकाल उपरांत प्रतिमाह आजीवन पाँच हजार रुपये, दुर्घटना के अलावा कार्यकाल में स्वाभाविक व गम्भीर बीमारी में मृत्यु होने पर दस लाख रूपये परिजन को मिले, तथा सांसद, विधायक के तरह पंचायत जनप्रतिनिधियों के ऊपर केस दर्ज होने पर पहले जाँच उपरांत ही कोई कानूनी कार्रवाई हो चाहिये।सभी माँगों को पाने का सही समय यही है। सरकार इन माँगों को 28 फरवरी, 2022 के बजट में शामिल कर घोषणा करे। बस आप सभी सम्मानित वार्ड सदस्य एवं पंच संघ के आह्वान पर निरंतर संघर्ष करते रहें।
    सम्मेलन में सर्वसम्मति से संघ का प्रखंड स्तरीय कमिटी का गठन किया गया। जिसमें प्रखंड संरक्षक मो अरमान कुरैशी, प्रखंड अध्यक्ष उपमुखिया मो जावेद अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष चंदन कुमार शर्मा, प्रखंड सचिव खुर्सीद रब्बानी, महासचिव रेखा देवी, कोषाध्यक्ष विशेश्वर महतों, तथा कार्यकारिणी सदस्यों में मीना देवी, ममता देवी, रविन्द्र कुमार, उपेन्द्र महतों, कविता देवी, चन्द्रशेखर कुमार, जरीना खातुन, मो अलीम, मो असरफ, मनीमाला कुमारी, श्रीरामचन्द्र, सुमन कुमारी, बैजनाथ पासवान, सुशील कुमार साह, मनोज पासवान, शमसेर आलम, रामपुकार महतों तथा सुनील कुमार का चयन किया गया। सम्मेलन में चयनित सदस्यों द्वारा 15फरवरी को अपनी पाँच सूत्री माँगो को लेकर मंसूरचक प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम सफल बनाने का निर्णय भी लिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमीडिया कप क्रिकेट के तीसरे दिन दलमा एकादश अौर जुबिली एकादश ने अपने अपने मैच जीते
    Next Article झारखंड विधान सभा के बजट सत्र में ही एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को स्वीकृति दिलाए सरकार : राजेश शुक्ल

    Related Posts

    ठाणे के हाईरानंदानी एस्टेट में एक बाइक पर पांच युवक सवार, खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल

    November 14, 2026

    Vegas Now Casino: How Quick-Hit Players Manage Fast Sessions on Mobile

    November 13, 2026

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.