चंचल गिरी की रिपोर्ट
बागडेहरी(जामताड़ा): कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अम्बा गांव के पश्चिम टोला लक्ष्मी मंदिर परिसर में कचरों का ढेर जमा हो गया है ।जानकारी के मुताबिक यहाँ लक्ष्मी पूजा के समय हर बर्ष साफ़-सफाई का काम किया जाता था,पर कुछ बर्षों से ये आपसी बिबाद का केंद्र बिंदु बना रहा और इस जगह का साफ़ सफाई नही करवाया,जिसके कारण यहाँ आज कचरों का अंबार बन गया है।जिसके कारण पश्चिम टोला के लोगो के साथ साथ राहगीरों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।खास कर बरसात के दिन में बहुत ही जोखिम उठाके इस रास्ते से लोग आवाजाही करते है।ये अम्बा मुख्य मार्ग के पास में है और ये कचरा अब मुख्य मार्ग को भी बाधित कर रहा है,और मंदिर परिसर के विपरीत में जन वितरण प्रणाली के दुकान है,उन्हें भी राशन वितरण करने में काफी परेशानी होती है। साथ ही मुख्य मार्ग भी जाम हो जाता है।जबकि अभी स्वच्छ भारत अभियान में प्रधानमंत्री बार बार ये कहते है कि हर जगह स्वच्छ रखे,पर अम्बा पश्चिम टोला लक्ष्मी मंदिर परिसर को देखके ऐसा प्रतीत होता है की यहाँ के जन मानस स्वच्छ भारत अभियान के बातो से कोषों दूर है।

