जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर के साथ साथ रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन रेड क्रॉस भवन में किया गया, जहां रक्तदाताओं ने जहां रक्तदान किया, वहीं सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला में इस वर्ष सर्वाधिक 5992 यूनिट रक्तदान के लिए टाटा मोटर्स को सम्मानित किया गया, जो सम्मान टाटा मोटर्स ब्लड बैंक के प्रभारी भास्कर चटर्जी एवं टाटा मोटर्स के ब्लड मोटिवेटर्स की टीम ने ग्रहण किया। इस अवसर पर इस वर्ष 125वां रक्तदान करने वाले टाटा मोटर्स के डी. बी. दास, आज 101वां रक्तदान करने वाले अरुण कुमार पट्टनायक, 8 मई को 50वां रक्तदान पूरा करने वाले राजेश चक्रवर्ती, 8 जून को 50वां रक्तदान करने वाले रमेश चौधरी, 57बार रक्तदान करने वाले नरेन्द्र कुमार पटेल, 65 बार रक्तदान करने वाले टाटा मोटर्स के भास्कर चटर्जी, एसडीपी रक्तदान करने वाले विभाष शुक्ला, अनुप कुमार सिंह, दिलीप कुमार आचार्य को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एस.डी. सिंह मेमोरियल एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष दिवाकर सिंह, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के उपाध्यक्ष विकास सिंह, बालमुकुन्द गोयल ने टाटा मोटर्स के प्रतिनिधि एवं सम्मानित रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। आज विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर रक्तदाताओं का उत्साह बढाने के लिए अशोक अग्रवाल, धर्मेन्द्र प्रसाद, अनुपम सिन्हा, आशीष अग्रवाल, विशाल कुमार सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थें।

