बागडेहरी(जामताड़ा) : जैसे-जैसे खरीफ फसल का मौसम नजदीक आते गया।वैसे-वैसे किसान भी तैयारी में जूट गया।किसान खेत में बिचड़ा डालने के लिए हल चला रहे है।सुबह होते ही किसान खेत में हल चला रहे है।बता दे बीते शनीवार को सुबह 10 बजे काफी अच्छी बारिश हुई। शांति टुडू नामक किसान बताते है बारिश काफी अच्छी हुई। इससे खेत में नमी आयेगी। बिचड़ा की बुआई करने में किसानों को आसानी होगी। गौरतलब है कि बागडेहरी, बिक्रमपुर, अंबा, छोलाबेड़िया, चुहादाहा, सटकी, बाघाशोला, कालीपाथर, पांचकुड़ी, सालूका सहित आदि गांवों के किसान खरीफ फसल की खेती करने में जूट गये है। बता दे कुंडहित प्रखंड क्षेत्र में लोग खरीफ फसल में मुख्य रूप से धान की खेती करते है।

