Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना महामारी से जूझते भारत के सामने बड़ी जनसंख्या एक भीषण चुनौती साबित:डॉ इन्द्रेश कुमार
    Breaking News झारखंड

    कोरोना महामारी से जूझते भारत के सामने बड़ी जनसंख्या एक भीषण चुनौती साबित:डॉ इन्द्रेश कुमार

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 15, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *कोरोना महामारी से जूझते भारत के सामने बड़ी जनसंख्या एक भीषण चुनौती साबित, विश्व को कोरोना देने वाले चीन व पड़ौसी पाकिस्तान द्वारा उत्पन्न संकट में दृढता और आत्मनिर्भर अभियान एक समाधान- डा. इन्द्रेश कुमार*

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और संस्था के मार्गदर्शक डा. इन्द्रेश कुमार जी ने आज रविवार को जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी की फेसबुक के माध्यम से आयोजित आनलाईन बैठक के द्वारा देशभर के 18 राज्यों के हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं।

    डा. इन्द्रेश जी ने कार्यकर्ताओं को आॅनलाईन संबोधित करते हुए कहा कि आज के कोरोना संकट काल में इतनी अधिक जनसंख्या के कारण संसाधनों का संकट उत्पन्न हो रहा है। भारत विश्व की लगभग 18% जनसंख्या का भार वहन कर रहा है जबकि उसके अनुपात में भूभाग बहुत कम है।

    इन्द्रेश जी ने आगे कहा कि सीमित संसाधनों के बाबजूद भी इस विपदा से लड़ने में भारत की सरकार और इसके नागरिकों के चिंतन, दृढ इच्छा शक्ति और संकल्प की आज सम्पूर्ण विश्व प्रशंसा कर रहा है। इतनी बड़ी संख्या में पीपीई किट, मास्क, वैंटिलेटर और अन्य चिकित्सा सुविधाओं का न केवल अपने लिए निर्माण किया है अपितु अन्य देशों की सहायता भी की है।

    उन्होंने देशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि कोरोना वायरस विश्व को चीन की देन है।इस महामारी से एकजुट होकर, सरकार के दिशा निर्देशों का पूर्ण पालन करके और
    संसाधन युक्त नागरिकों द्वारा जरूरतमंदों की सहायता के द्वारा पार पाना संभव है।

    कोरोन संकट के समय तबलीगी जमात द्वारा संक्रमण फैलाने और विपक्षी दलों द्वारा षडयंत्र करके श्रमिकों को पलायन करने हेतु उकसाने की भर्त्सना करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रविरोधी कार्यो की इस देश में जगह नहीं है।

    उन्होंने आगे कहा कि चीन और पाकिस्तान की विस्तारवादी सोच के द्वारा उत्पन्न संकट का समाधान समस्त नागरिकों की एकजुटता और दृढता है। पूरा देश सेना के साथ खड़ा है और किसी भी खतरे का सामना करने में भारत की सेना सक्षम है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता हेतु समस्त नागरिकों की एकजुटता को चीन को मात देने का एकमात्र उपाय बताते हुए नेपाल के कम्यूनिस्ट शासकों की सद्बुद्धि की कामना की।

    आन्दोलन के समर्थन में जनसंख्या असंतुलन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और कुपोषण में बेतहाशा बढती जनसंख्या मुख्य कारण है। सभी नागरिकों के लिए जाति, धर्म, क्षेत्र व भाषा से ऊपर उठकर समान रूप से जनसंख्या कानून लागू होना आवश्यक है।

    डा. इन्द्रेश जी ने आॅनलाईन बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनसे इस आन्दोलन को एक मिशन के रूप में लेने का आह्वान किया और अब तक किये गये कार्यो की शुभकामनाएं दीं। जमशेदपुर महानगर में हजारों कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ते हुए भाग लिया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी की डिजिटल जनसंवाद कल, पश्चिम विधानसभा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
    Next Article मंदिर परिसर में कचरे का ढेर रहने से श्रद्धालुओं को होती है परेशानी

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.