प्रकाशनार्थ: भाजपा विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी की डिजिटल जनसंवाद कल, पश्चिम विधानसभा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद।
रविवार, जमशेदपुर: मोदी सरकार 2.0 के पहले वर्षगांठ पर पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी सोमवार को डिजिटल संवाद के जरिये जमशेदपुर महानगर के पश्चिम विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। सोमवार शाम चार बजे बाबुलाल मरांडी जी पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं से लॉकडाउन के बीच संगठन के किए गए प्रयासों एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की चर्चा करेंगे। रविवार शाम जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर कार्यक्रम की सूचना दी। उन्होंने बताया की डिजिटल संवाद के निमित्त सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है।

