Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत में पहुंचा कोरोना का नया स्ट्रेन, ब्रिटेन से लौटे 6 संक्रमितों में मिला नया वायरस
    Breaking News

    भारत में पहुंचा कोरोना का नया स्ट्रेन, ब्रिटेन से लौटे 6 संक्रमितों में मिला नया वायरस

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत में भी कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन पहुंच गया है. यहां छह संक्रमितों में यह वायरस मिला है. ये सभी हाल ही में ब्रिटेन से लौटे थे. हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि ये मरीज कहां पाए गए हैं. इनमें से तीन सैम्पल बेंगलुरु, दो हैदराबाद और एक पुणे के इंस्टीट्यूट भेजे गए थे. ब्रिटेन में मिला यह वायरस 70 प्रतिशत ज्यादा तेजी से फैलने वाला माना जा रहा है.

    देश में पिछले 24 घंटों में जानलेवा कोरोना वायरस के 16 हजार 432 नए मामले सामने आए हैं. वहीं पिछले दिन 252 लोगों की मौत हुई है. इसी के साथ अब देश में अब तक कुल कोरोना के मामलों की संख्या एक करोड़ दो लाख 24 हजार 303 हो गई है. कल कुल 24 हजार 900 लोग ठीक हुए हैं. जिसके बाद इस महामारी से अबतक 98 लाख 7 हजार 569 लोग ठीक हो चुके हैं.

    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने जानकारी दी है कि भारत में 28 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 16 करोड़ 98 लाख 1749 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9 लाख 83 हजार 695 सैंपल कल टेस्ट किए गए.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण का इलाज करा रहे संक्रमितों की संख्या 2,68,581 हो गई है. इसी के साथ कुल मामलों में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर करीब 2.72 प्रतिशत रह गई है.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में रोजाना होने वाली मरीजों की मौत में लगातार गिरावट हो रही है. भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर मृत्यु दर 107 है, जो दुनिया में सबसे कम में से है, जबकि वैश्विक औसत 224 है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआजादी के बाद सबसे बड़ा आधुनिक रेलवे प्रोजेक्ट आज जमीन पर उतरा: पीएम मोदी
    Next Article अलीबाबा पर कार्रवाई के बाद खौफ में चीन की टेक कंपनियां, डूबे 15 लाख करोड़

    Related Posts

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.