Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत ने पारी और 202 रन से जीता टेस्ट, पहली बार किया अफ्रीका का क्लीन स्वीप
    Breaking News खेल राष्ट्रीय

    भारत ने पारी और 202 रन से जीता टेस्ट, पहली बार किया अफ्रीका का क्लीन स्वीप

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 22, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची: भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे टेस्ट में पारी और 202 रनों से हरा दिया है. इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. रांची में मंगलवार को मैच के चौथे दिन भारत ने मैच जीत लिया. तीसरे दिन भारत ने साउथ अफ्रीका के 8 विकेट 132 रनों पर चटका दिए थे. उसे मैच जीतने के लिए सिर्फ दो विकेट की दरकार थी जो दिन के दूसरे ओवर में ही हासिल कर लिए. लुंगी नगिडी आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे. आखिरी दोनों विकेट शाहबाज नदीम ने हासिल किए. चौथे दिन भारत ने सिर्फ 9 मिनट और दो ओवरों में मैच अपने नाम कर लिया.भारत ने तीसरे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में आठ विकेट 132 रनों पर ही चटका दिए थे. भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित की थी. इसके बाद तीसरे ही दिन साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 162 रनों पर ढेर कर उसे फॉलोऑन दिया. दूसरी पारी में भी दक्षिण अफ्रीका की स्थिति बदल नहीं सकी और टीम लगातार विकेट खोती रही.तीसरे दिन वह भारत से 203 रन पीछे थी और भारत को जीत के लिए सिर्फ दो विकेट चाहिए थे. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक थेयुनिस डे ब्रूयन 30 रन बनाकर खेल रहे थे. ब्रूयन इस मैच में अंतिम-11 में नहीं थे, लेकिन सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर (16) के चोटिल होने के बाद वह कनसेशन खिलाड़ी के तौर पर मैदान में आए. उनके अलावा जॉर्ज लिंडे ने 27, डीन पीट ने 23 रन बनाए.पहली पारी में जल्दी ढेर होने वाली मेहमान टीम दूसरी पारी में भी बल्ले से कमाल नहीं दिखा सकी और भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती रही. दूसरे सत्र में अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाली दक्षिण अफ्रीका ने चायकाल तक अपने चार विकेट 26 रनों पर ही खो दिए थे. क्विंटन डि कॉक (5) को उमेश यादव ने पांच के कुल स्कोर पर बोल्ड किया. पहली पारी में अर्धशतक जमाने वाले जुबेर हमजा को शमी ने खाता नहीं खोलने दिया. कप्तान फाफ डु प्लेसिस दूसरी पारी में सिर्फ चार रन बना सके और शमी का शिकार बने.टेम्बा बावुमा को शमी ने अपना अगला शिकार बनाया. इस दौरान डीन एल्गर को उमेश यादव की गेंद लगी और वह बाहर चले गए. तीसरे सत्र में हेनरिक क्लासेन (5) को उमेश ने 36 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. यहां से साउथ अफ्रीका की हार तय हो गई थी. उसके निचले क्रम ने हालांकि थोड़ा बहुत संघर्ष किया.जॉर्ज लिंडे ने 27 और डेन पीट ने 23 रन बनाए. कगिसो रबाडा 12 रन बनाकर अश्विन का शिकार बने. इस बीच ब्रूयन ने एक छोर संभाले रखा और किसी तरह तीसरे दिन ही अपनी टीम को हार से बचा लिया. उनके साथ एनरिक नोर्टजे पांच रन बनाकर खड़े हुए हैं. भारत को चौथे दिन सिर्फ दो विकेट चाहिए जिसके बाद वह इस सीरीज से पूरे 120 अंक लेने में सफल रहेगा.इससे पहले, साउथ अफ्रीका ने दिन की शुरुआत अपनी पहली पारी के स्कोर दो विकेट के नुकसान पर नौ रनों के साथ की थी. उसके अधिकतर बल्लेबाज संघर्ष करते रहे. हमजा ने पहली पारी में टीम के लिए सबसे ज्यादा 62 रन बनाए. उन्होंने बावुमा (32) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की.इस साझेदारी के अलावा लिंडे (37) और नोर्टजे (4) आठवें विकेट के लिए 32 रन जोड़े जो इस पारी में साउथ अफ्रीका के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई और बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका. भारत के लिए उमेश यादव ने तीन विकेट लिए. मोहम्मद शमी, शहबाज नदीम, रवींद्र जडेजा के हिस्से दो-दो सफलताएं आईं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में हाथ धुलाई अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन
    Next Article भाजपा गोलमुरी मंडल में हुआ अनेकों विकास योजनाओं का शिलान्यास।

    Related Posts

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०९::०५::२०२६ शनिवार

    ‌‌🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०८::०५::२०२६ शुक्रवार

    केडिया परिवार की शादी समारोह में जुटीं दिग्गज हस्तियां, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

    15वें वित्त आयोग की राशि में घोटाले का आरोप, स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया कार्य पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से शिकायत

    एडीजे रियलिटी नए और पुराने ग्राहकों के लिए शुरू कर रही विशेष उपहार योजना- जितेंद्र मिश्रा

    जेवियर स्कूल में विद्यार्थी परिषद का हुआ गठन, लक्ष्य बने अध्यक्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.