Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत अगले एक महीने तक टिड्डियों के हमले से रहे सतर्क
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    भारत अगले एक महीने तक टिड्डियों के हमले से रहे सतर्क

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 6, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली. खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने टिड्डियों के हमले को लेकर देश को अगले एक महीने तक सतर्क रहने को कहा है. एफएओ ने यह चेतावनी ऐसे समय जारी की है, जब देश टिड्डियों के पिछले 26 साल के सबसे बड़े हमले से जूझ रहा है. सरकार ऐसे हालात में टिड्डियों पर नियंत्रण करने के लिये ड्रोन और बेल हेलीकॉप्टर जैसे आधुनिक उपकरणों व प्रौद्योगिकियों का प्रयोग कर रही है. टिड्डियों के हमले से राजस्थान सबसे अधिक प्रभावित हुआ है. मध्यप्रदेश, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हरियाणा और बिहार जैसे राज्य भी इससे प्रभावित हुए हैं.

    एफएओ ने शुक्रवार को कहा कि मानसून आने के साथ ही आने वाले दिनों में भारत-पाकिस्तान सीमा से उत्तरी राज्यों की ओर गया टिड्डियों का दल फिर से राजस्थान की तरफ लौट सकता है. इनके अलावा, ईरान और पाकिस्तान से टिड्डियों का आना जारी है. मध्य जुलाई के आस-पास अफ्रीका से चला टिड्डियों का दल भी पहुंच सकता है. एफएओ ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के साथ ही सूडान, इथियोपिया, दक्षिणी सूडान और सोमालिया को भी अगले चार सप्ताह तक सतर्क रहना चाहिये.

    केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अनुसार, राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, नागौर, दौसा और भरतपुर तथा उत्तर प्रदेश के झांसी और महोबा जिलों में अपरिपक्व गुलाबी टिड्डियों और वयस्क पीले टिड्डियों के झुंड सक्रिय हैं. हालांकि, सरकार टिड्डियों के हमलों से फसलों को होने वाले नुकसान की जांच के लिये नियंत्रण अभियान जारी रखे हुए है. एक बेल हेलीकॉप्टर ने चार जुलाई को राजस्थान के जैसलमेर जिले में अपनी पहली उड़ान भरी और लक्षित क्षेत्रों में रासायनिक छिड़काव किया. तीन-चार जुलाई की मध्यरात्रि में, राजस्थान के छह जिलों (जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, नागौर, और दौसा) में 25 स्थानों पर तथा उत्तर प्रदेश के झांसी में दो स्थानों पर लोकस्ट सर्किल ऑफिस (एलसीओ) के द्वारा नियंत्रण कार्य किया गया.

    इसके अलावा राज्य के कृषि विभागों ने उत्तर प्रदेश के झांसी और महोबा जिलों में चार स्थानों पर तथा राजस्थान के भरतपुर जिले में दो स्थानों पर छोटे समूहों व टिड्डियों की बिखरी हुई आबादी पर नियंत्रण अभियान चलाया. अब तक, एलसीओ के द्वारा राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कुल 1,35,207 हेक्टेयर क्षेत्र में टिड्डी नियंत्रण ऑपरेशन किये गये हैं.राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हरियाणा और बिहार में 1,13,215.5 हेक्टेयर क्षेत्र में राज्य सरकारों ने भी नियंत्रण के उपाय किये हैं.

    मंत्रालय ने कहा, “गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार और हरियाणा में फसलों को कोई महत्वपूर्ण नुकसान नहीं हुआ है. हालांकि, राजस्थान के कुछ जिलों में कुछ मामूली नुकसान हुए हैं.” अभी स्प्रे वाहनों के साथ 60 नियंत्रण दलों को राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में तैनात किया गया है. केंद्र सरकार के 200 से अधिक कर्मचारी टिड्डी नियंत्रण कार्यों में लगे हुए हैं. इसके अलावा, 12 ड्रोन के साथ पांच कंपनियों को राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, नागौर और फलोदी में तैनात किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराम गोपाल वर्मा की फिल्म मर्डर के खिलाफ केस दर्ज
    Next Article पाक ने तोड़ा सीजफायर: भारतीय सेना ने जवाबी कार्यवाही में 2 सैनिक मार गिराये

    Related Posts

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    June 26, 2026

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    June 26, 2026

    अर्पण’ का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल : संजय चौधरी

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    अर्पण’ का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल : संजय चौधरी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

    कुख्यात गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता प्रमोद सिंह गिरफ्तार

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.