Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजयुमो के युवा सम्मलेन में शामिल हुए महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, युवा शक्ति को संगठित करने पर हुआ मंथन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    भाजयुमो के युवा सम्मलेन में शामिल हुए महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, युवा शक्ति को संगठित करने पर हुआ मंथन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजयुमो के युवा सम्मलेन में शामिल हुए महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, युवा शक्ति को संगठित करने पर हुआ मंथन।

    ■ युवा शक्ति बदलाव के प्रतीक, उपचुनाव वंशवाद बनाम विकासवाद की लड़ाई: गुंजन यादव।

    जमशेदपुर। झारखंड के बेरमो एवं दुमका में होने वाले उपचुनाव में युवा शक्ति निर्णायक भूमिका निभाएगी। युवा शक्ति को संगठित करने एवं युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु गुरुवार को बेरमो विधानसभा अंतर्गत फुसरो नगर मंडल में युवा सम्मेलन आयोजित की गई। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित युवा सम्मलेन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने भाग लिया। युवाओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि बड़े बड़े वादे के सहारे सत्ता में आई हेमंत सरकार ने युवाओं के साथ बड़ा छल किया है। चुनावी भाषणों एवं घोषणापत्र में 5 लाख युवाओं को नौकरी देने समेत बेरोजगारी भत्ता पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब मौन धारण किये हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनका किया हुआ वादा याद दिला रहे हैं, परंतु अपने वादों पर हेमंत सरकार कुम्भकर्णी निद्रा में सोई है। गुंजन यादव ने कहा कि यह चुनाव वंशवाद बनाम विकासवाद की लड़ाई है, एक तरफ विरासत की राजनीति है तो दूसरी ओर विकास की राजनीति है। पूरे प्रदेश में हेमंत सरकार के उदासीनता के कारण युवा वर्ग निराश एवं हताश है। प्रदेश में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं से युवाओं को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। गुंजन यादव ने कहा कि युवा शक्ति बदलाव के प्रतीक है। युवाओं ने अपने बल पर बड़े बदलाव किए हैं। उन्होंने युवाओं से झारखंड को संवारने व सुरक्षित करने में अपनी सार्थक भगीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा शक्ति एवं क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से बेरमो और दुमका के उपचुनाव में पार्टी बड़ी विजय प्राप्त करेगी।सम्मलेन के दौरान युवाओं में भाजपा के प्रति गजब का उत्साह देखा गया।

    युवा सम्मेलन में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, कोडरमा विधायक नीरा यादव, भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही एवं बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव समेत अन्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबसंत की जीत सुनिश्चित करने के लिए हेमंत और बन्ना की जोड़ी दुमका रवाना
    Next Article हैडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.