Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजयुमो की ‘विजय संकल्प बाइक रैली’ में कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, शामिल हुए मुख्यमंत्री
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    भाजयुमो की ‘विजय संकल्प बाइक रैली’ में कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, शामिल हुए मुख्यमंत्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 5, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजयुमो की ‘विजय संकल्प बाइक रैली’ में कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, शामिल हुए मुख्यमंत्री।

    ◆युवाओं को भ्रम की राजनीति स्वीकार नही, साफ नियत वाली भाजपा सरकार के साथ हैं युवा: ठाकुर रंजीत दास

    ◆युवाओं का संकल्प फिर बनाएंगे भाजपा सरकार – राजा

    गुरुवार, जमशेदपुर: भाजयुमो पूर्वी के युवा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन विजय संकल्प बाइक रैली निकाली। सिदगोड़ा गणेश पूजा मैदान में विभिन्न मंडलों के उत्साहित युवा कार्यकर्ताओं ने हजारों बाइक पर सवार होकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा के नेतृत्व में विजय संकल्प बाइक रैली निकाली। रैली को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। रैली में कुछ दूर तक बाइक पर सवार सीएम रघुवर दास ने हाथों में पार्टी का झंडा लिए शामिल रहे। रैली में शामिल युवाओं ने भारत माता की जय, भाजपा जिन्दाबाद के उद्घोष के साथ सड़कों को भाजपामय बनाए रखा। जिन क्षेत्रों से भी रैली निकली युवाओं का काफिला भी बढ़ता गया। रैली सिदगोड़ा से बारीडीह के रास्ते बिरसानगर पहुंची, जहाँ भाजपाईयों ने रैली का स्वागत किया। बिरसानगर से टेल्को, टेल्को से मनिफिट के रास्ते बर्मामाइन्स, बर्मामाइन्स से साकची, साकची संजय मार्केट के रास्ते एग्रिको सिग्नल होते हुए गोलमुरी मेन रोड के रास्ते टुइलाडूंगरी के दुर्गापूजा मैदान में सम्पन्न हुई। रैली में भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर रंजीत दास, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव शामिल हुए।

    विजय संकल्प रैली में शामिल भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि विजय संकल्प रैली में युवाओं का उत्साह पूरे झारखंड की जनता के उत्साह को बयां कर रहा है। झारखंड पुकारा भाजपा दोबारा के नारों के संग युवाओं की टोली ने डबल इंजन सरकार बनाने का संकल्प कर लिया है। रंजीत ने कहा झामुमो और काँग्रेस में डबल इंजन वाली सरकार बनाने का दम नही है। युवाओं के सपनों को पूर्ण केवल भाजपा ही कर सकती है, आज युवाओं में भाजपा की नीतियों व योजनाओं से विश्वास बढ़ा है। मोदी जी के नेतृत्व वाली राज्य की भाजपा सरकार ने युवाओं को अनेकों अवसर प्रदान किये हैं।
    रैली में उपस्तिथ भाजपा महानगर अध्य्क्ष दिनेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नारा है जहां कमल है वहाँ मोदी है। युवा किसी भी भय और भ्रम की राजनीति में फंसे बिना प्रदेश हित में भाजपा को अपना बहुमूल्य मत प्रदान करेंगे। विकास से सरोकार रखने वाले युवाओं ने अपना मन बना लिया है, जमशेदपुर सहित प्रदेश के सभी सीटों पर भाजपा बड़ी जीत प्राप्त करेगी।

    विजय संकल्प रैली में भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर रंजीत दास, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव, अमिश अग्रवाल, मृत्युंजय यादव, मनीष पांडेय, कुमार अभिषेक, विराट कुमार, विकाश शर्मा, सन्नी सांघी, प्रेम झा,इंदरजीत सिंह, बंटी सिंह, प्रेमचंद भगत, अभिमन्यु सिंह, रंजीत सिंह, बिनोद झा, मोंटी अग्रवाल, नवजोत सिंह, रौशन सिंह, समेत हजारों कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“रघुवर दास और सरयू एक ही सिक्के के दो पहलू
    Next Article किसी भी सूरत में एमडीएम ना हो बंद:बीईईओ

    Related Posts

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    June 24, 2026

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    June 24, 2026

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.