Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजयुमो की बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की वर्चुअल रैली को सफल बनाने पर बनी रणनीति
    Breaking News झारखंड राजनीति

    भाजयुमो की बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की वर्चुअल रैली को सफल बनाने पर बनी रणनीति

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 19, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रकाशनार्थ: भाजयुमो की बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की वर्चुअल रैली को सफल बनाने पर बनी रणनीति।

    ◆जमशेदपुर से हज़ारों युवा ऑनलाइन रैली में लेंगे भाग- राजा

    शुक्रवार, जमशेदपुर: मोदी सरकार 2.0 के एक वर्ष पूर्ण होने पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की झारखंड जनसंवाद रैली के निमित्त भाजयुमो जमशेदपुर महानगर जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को सम्पन्न हुई। महानगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रविवार 21 जून, शाम 4 बजे केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की वर्चुअल रैली को सफल व ऐतिहासिक बनाने हेतु विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बताया गया कि भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अपने मंडल क्षेत्र में 25-30 कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर केंद्रीय जनसंवाद रैली में भाग लेंगे। रैली में ज्यादा से ज्यादा आमजन व समर्थकों की भागीदारी हो इसके लिए, जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

    बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने कहा कि भाजयुमो जमशेदपुर द्वारा अब तक सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपादित किया गया है। धर्मेंद्र प्रधान जी की रैली की सफलता की जिम्मेदारी भी युवा मोर्चा के कुशल कार्यकर्ताओं पर है। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को रविवार शाम 4 बजे मंडल क्षेत्र में जगह चयनित कर रैली के लाइव प्रसारण की व्यवस्था, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ करने का आह्वान किया।

    बैठक में उपस्थित भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संकटकाल में पूरे प्रदेश समेत जमशेदपुर में जरूरतमंदों के सेवार्थ भाजपा कार्यकर्ता ही सदैव अग्रणी रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिवार के सदस्यों की भांति लोगों की चिंता कर उन्हें मदद पहुंचायी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री की रैली में अधिक से अधिक युवाओं को भाग लेने एवं अन्य लोगों को जोड़ने का आह्वान किया।

    *युवा मोर्चा ने गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों को अर्पित की श्रद्धांजलि।*

    ◆चाइनीज उत्पाद के पूर्ण बहिष्कार का युवाओं ने लिया संकल्प

    इससे पहले युवा कार्यकर्ताओं ने लद्दाख के गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवगंत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। वहीं, कार्यकर्ताओं ने चीन द्वारा किए गए कायराना हमले के विरोध में सामूहिक रूप से हाथों में पोस्टर लेकर किसी भी प्रकार के चाइनीज़ उत्पाद के उपयोग ना करने एवं चीनी उत्पाद के पूर्ण बहिष्कार समेत स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया।

    इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विजय सिंह, कमलेश साहू, उमेश पांडेय, गौतम प्रसाद, प्रदीप मुखर्जी, कुमारेश उपाध्याय, सतीश सिंह, आशुतोष दास, श्वेता कुमारी, रंजीत पांडेय, बंटी सिंह, मोहित शाह, उत्तम चौधरी, बिनोद गुप्ता, प्रेम झा, मुकेश शर्मा, अशोक सिंह, कौस्तभ् राय, एस कार्तिक, नारायण प्रसाद, उमाशंकर मंडल, अभिषेक डे, जोगिंदर सिंह, शान्तनु मुखर्जी, निरंजन रजक, रंजीत उपाध्याय, प्रभास बारीक, सुजीत सिंह, विकास शर्मा, गुणधर गोप, अभिषेक कुमार, संजय पाठक, बिट्टू साह, अरबिंद सिंह, बिस्वजीत दास, आदि पदाधिकारी उपस्तिथ थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री ने दीपक प्रकाश को जीत पर दी बधाई
    Next Article राज्यसभा में निर्वाचित होने पर दीपक प्रकाश को राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.