Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा नेता प्रकाश यादव को न्याय दिलाने को भाजपाइयों ने रखा सांकेतिक उपवास, घरों में रहकर दिया धरना
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा नेता प्रकाश यादव को न्याय दिलाने को भाजपाइयों ने रखा सांकेतिक उपवास, घरों में रहकर दिया धरना

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 25, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अपराधियों व भू-माफियाओं को संरक्षण देने को लेकर पश्चिमी विधानसभा के भाजपाइयों ने फूंका विधायक सरयू राय का पुतला, विरोध में लगाये नारे

    भाजपा नेता प्रकाश यादव को न्याय दिलाने को भाजपाइयों ने रखा सांकेतिक उपवास, घरों में रहकर दिया धरना

    शनिवार, जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिरसानगर निवासी भाजपा नेता प्रकाश यादव के निर्मम हत्या किए जाने के बाद से भारतीय जनता पार्टी निरंतर दोषियों के ख़िलाफ़ आवाज बुलंद कर रही है। हत्या के बाद से भाजपा के बड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं के दबाव से जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्या में शामिल दोषियों को पकड़ जेल भेज दिया।

     

    परंतु अब भाजपा नेता सह युवा अधिवक्ता प्रकाश यादव के हत्यारे को कड़ी सजा व उचित न्याय की माँग उठने लगी है। शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के सातों मंडल अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ताओं ने

     

    अपने अपने घरों में 2 घंटे का सांकेतिक उपवास सह धरना देकर शहर में गिरती कानून व्यवस्था व प्रकाश यादव हत्याकांड के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की माँग की। इस दौरान जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष समेत पूर्वी विधानसभा के सभी बड़े भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बाँह में काला बिल्ला लगा व हाथों में पोस्टर लेकर घटना में शामिल दोषियों व संरक्षणकर्ता के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

     

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि संगठन के सिपाही प्रकाश यादव के उचित न्याय, एवं हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने एवं अपराधियों के शरणदाता के ख़िलाफ़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी में अपने अपने घरों में सांकेतिक उपवास रखकर विरोध दर्ज कराया है।

     

    भू-माफ़ियायों के खिलाफ आवाज उठाने पर प्रकाश यादव के परिवार के साथ बिरसानगर क्षेत्र के लोग भयभीत हैं और डर के साये में रात गुजार रहे हैं। प्रशासन को शहर में ध्वस्त होती कानून व्यवस्था पर अतिशीघ्र संज्ञान लेकर कार्यवाई करने की आवश्यकता है। जिससे कि प्रकाश यादव जैसे युवा की हत्या जैसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो।

     

    सोशल मीडिया पर ‘प्रकाश यादव को मिले न्याय’ करता रहा ट्रेंड: भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घरों में सांकेतिक धरना दिए जाने पर फेसबुक, ट्विटर व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘प्रकाश यादव को मिले न्याय’, ‘बिरसानगर हत्याकांड’ दिनभर ट्रेंड करता रहा। कार्यकर्ताओं ने ट्रेंड में भाग लेते हुए सोशल मीडिया पर उपवास व धरना की तस्वीरें साझा की।

    सांकेतिक उपवास सह धरना कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, दिनेश कुमार, रामबाबू तिवारी, मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, पवन अग्रवाल, खेमलाल चौधरी, संजीव सिंह, कमलेश सिंह, अनिल मोदी, अमरजीत सिंह राजा, धर्मेंद्र प्रसाद, गुरदेव सिंह राजा, कुलवंत सिंह बंटी, बबुआ सिंह, सुमित श्रीवास्तव, प्रोबिर चटर्जी राणा, पप्पू मिश्रा, दीपक झा, रमेश नाग, ध्रुव मिश्रा, श्रीराम प्रसाद, संतोष ठाकुर, प्रेम झा, राकेश राव, पप्पू उपाध्याय, चंद्रशेखर राव, कुमार अभिषेक, मृत्यंजय यादव, अमिश अग्रवाल, विकास शर्मा, विराट कुमार, नरेंद्र सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
    अपराधियों व भू-माफियाओं को संरक्षण देने को लेकर पश्चिमी विधानसभा के भाजपाइयों ने फूंका विधायक सरयू राय का पुतला, विरोध में लगाये नारे

     

    शनिवार, जमशेदपुर: शहर में बढ़ते अपराध व अपराधियों को लागातर संरक्षण देने के आरोप में पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पूर्वी विधायक सरयू राय का पुतला फूंका। जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अन्तर्गत विभिन्न मंडलों में क्षेत्र के प्रमुख चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता सह युवा अधिवक्ता प्रकाश यादव के हत्यारे को भाजमो पार्टी में पद देकर संरक्षण देने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए विधायक सरयू राय का पुतला दहन किया। पुतला दहन उलीडीह मंडल द्वारा डिमना चौक, मानगो मंडल द्वारा मानगो चौक, बिस्टुपुर मंडल द्वारा बिस्टुपुर चौक, कदमा मंडल एवं सोनारी मंडल द्वारा किया गया। पुतला दहन के दौरान भाजपाइयों ने विरोध में ‘सरयू राय मुर्दाबाद’, ‘हत्यारों को संरक्षण देना बंद करो’ जैसे नारे लगाए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश देखा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रकाश यादव के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

    इस दौरान मुख्य रूप से विकास सिंह, अमरिंदर पासवान, राजेश साहू, कन्हैया ओझा, विनोद सिंह, जटाशंकर पांडेय, सुनील बारी, राजेश सिंह, राज मिश्रा, विष्णु प्रमाणिक, विनोद राय, अजीत सिंह, सुनीता सिंह, खुशी ओझा, पिंटू साह, बबलू नायक, सोनू नामता, ब्रजेश सोनकर, सागर सोनकर, अंकित पांडे, रजनी कुमारी, कुन्नू नायक, गोपाल यादव, करुणा कालिंदी, संदीप शर्मा, राकेश लोधी विजय सोए, मनोज शर्मा, महेंद्र शर्मा, विकास गुप्ता, शंकर बनर्जी समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरयू राय द्वारा मेनहर्ट घोटाले पर लिखित तथ्यपूर्ण पुस्तक “लम्हों की ख़ता” विमोचन 27 को
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    बंगाल में पहली भाजपा सरकार: शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल | राष्ट्र संवाद

    May 10, 2026

    हर घर नल-जल योजना बनी मुसीबत! पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कें तबाह, दलदल में फिसल रहे ग्रामीण

    May 10, 2026

    28 साल से पुनर्वास की राह देख रहे चाटीकोचा के विस्थापित, टेलिंग पॉन्ड की धूल और रेडिएशन पर बढ़ी चिंता

    May 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बंगाल में पहली भाजपा सरकार: शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल | राष्ट्र संवाद

    हर घर नल-जल योजना बनी मुसीबत! पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कें तबाह, दलदल में फिसल रहे ग्रामीण

    28 साल से पुनर्वास की राह देख रहे चाटीकोचा के विस्थापित, टेलिंग पॉन्ड की धूल और रेडिएशन पर बढ़ी चिंता

    दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट, विरोध पर अपराधियों ने की फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

    मेघाहातुबुरु में दर्दनाक घटना: ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

    क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड में आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के चार प्रशिक्षुओं का चयन

    शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, किताब वितरण में लापरवाही पर 7 बीपीओ को शो-कॉज

    सिदगोड़ा के बागुनहातु में घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को किया सम्मानित।

    बढ़ती गर्मी में राहत: पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने निजी टैंकर से निःशुल्क पेयजल सेवा शुरू की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.