Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक हुई सम्पन्न, कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती का लिया संकल्प
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक हुई सम्पन्न, कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती का लिया संकल्प

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2020No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक हुई सम्पन्न, कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती का लिया संकल्प।

    ■ जिला कार्यसमिति, जनसंघकाल के नेताओं, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजनों की बैठक में दीपक प्रकाश ने संघर्ष का किया आह्वान।

    ■ बैठक में गरजे रघुवर, कहा झामुमो-कांग्रेस के आतंक को भाजपा करेगी खत्म।

    जमशेदपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के प्रस्तावित एकदिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत सोमवार को लौहनगरी जमशेदपुर में आगमन हुआ। जमशेदपुर आगमन पर विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल तक के रास्ते में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का ढोल-नगाड़ों एवं पुष्पमालाओं के संग भव्य स्वगात किया। बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू एवं पूर्व सांसद आभा महतो ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलन करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम गीत गाकर बैठक की शुरुआत की।

    कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड सरकार की उदासीनता व शिथिलता से जनता समस्याओं के मकड़जाल में फंस रही है। झामुमो-काँग्रेस गठबंधन की सरकार बने एक वर्ष बीतने वाले हैं, परंतु हेमन्त सरकार के पास अपनी उपलब्धि बताने को एक कार्य नही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आक्रोशित एवं भयाक्रांत है। भाजपा कार्यकर्ता विकास विरोधी एवं भ्रष्टाचार युक्त हेमंत सरकार के विफलताओं को बेनकाब करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने, बेरोजगारी भत्ता, किसानों की कर्ज माफी जैसे बड़े वादे कर सत्ता में आई झामुमो ने प्रदेश की जनता के साथ छल किया है। राज्य में यूरिया की कालाबाजारी हो रही है, उग्रवाद फिरसे पैर पसारने लगा है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से 10 दिसंबर तक कमिटी गठन करने एवं शक्ति केंद्र की घोषणा करने का निर्देश दिया। वहीं, उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता सरकार की विफलताओं व को जनता के बीच ले जाएंगे।

    भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा साधारण दल नहीं है इसका मिशन है सांस्कृतिक राष्ट्रवाद। केंद्र सरकार की उपलब्धि पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू की जिस तरह से जम्मू कश्मीर में धारा 370, 35ए समाप्त होने से एक परिवार का आतंक खत्म हुआ। उसी प्रकार नई कृषि नीति से देश के किसानों को जड़ जमा चुकी बिचौलियों के जाल से आजादी मिलेगी। कहा कि किसान नीति देश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त व सक्षम बनाने के उद्देश्य से लाई गई है। नई कृषि नीति में किसान को अपने उत्पाद को अपने मनपसंद स्थानों पर बेचने का विकल्प मिला है। जहाँ न्यूनतम समर्थन मूल्य अतार्थ ‘एमएसपी’ एवं मंडी की व्यवस्था पूर्व की तरह बनी रहेगी। किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर सभी मोदी विरोधी एकजुट हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं देश को कमजोर करने में बाहरी शक्तियां जोर लगा रही है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाती है। कहा कि हेमंत सरकार किसानों के नाम पर राजनीति कर हितैषी बनने का ढोंग कर रही है, परंतु सत्ता में आते ही राज्य के 22 लाख किसानों को सशक्त बनाने वाली मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना बंद कर दी। बीते एक वर्षों में हेमंत सरकार की उपलब्धि ध्वस्त कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, नक्सलवाद, बढ़ते बलात्कार, बेरोजगारी है। प्रदेश की जनता एक वर्ष के शासन में खुदको ठगा हुआ महसूस कर रही है। भाजपा झामुमो-काँग्रेस के आतंक को खत्म करने हेतु संकल्पबद्ध है।

    जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि सरकार रोजगार के मुद्दों पर मौन धारण किये हुए हैं। सुरदा माइंस बंद है। मुख्य सचिव के एनओसी नहीं देने से चलती हुई माइंस बंद पड़ी है। राखा माइंस पूर्व भाजपा सरकार के दौरान खुला जिससे स्थानीय हजारों युवाओं को रोजगार मिला। वहीं, चपड़ी माइंस बंद रहने से बीस से 22 हजार युवक बेरोजगार हैं। झामुमो-काँग्रेस सरकार को झारखंड के लिए कैंसर बताते हुए कहा कि ऐसी संवेदनहीन सरकार रहने से झारखंड की जनता का कभी भला नहीं हो सकता। आज ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की स्थिति चरमरा गई है, विद्युत कनेक्शन के शुल्क बढ़ा दिए गए है। जनता को सुंदर ट्वीट से संतोष करना पड़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में झारखंड सहित अन्य प्रदेशों में भाजपा का परचम लहराएगा।

    बैठक को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने भी संबोधित किया। बैठक के अंतिम समय में दिवंगत भाजपा के कार्यकर्ताओं की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई।

    माहिला कार्यकर्ताओं की रही विशेष भागीदारी: भाजपा के महिला कार्यकर्ताओं ने शामिल हुए नेताओं व कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। वहीं, बैठक के शुभारंभ में वंदे मातरम गान किया।

    दिनभर चले बैठकों के दौर में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पूर्व विधायक, सांसद, जिला पदाधिकारी, जनसंघकाल के नेताओं से संवाद, जनप्रतिनिधियों से संवाद एवं प्रबुद्धजनों से सीधा संवाद किया। बैठकों में मंच संचालन महामंत्री अनिल मोदी एवं महामंत्री राकेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

    बैठक के दौरान प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, राजकुमार सिंह, राणा डे, संजीव कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, रमेश हांसदा, कुलवंत सिंह बंटी, कल्याणी शरण, गुरुदेव सिंह राजा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, राम बाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, जिला पदाधिकारी में संजीव सिन्हा, बारी मुर्मू, प्रदीप महतो, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, पुष्पा तिर्की, पप्पू सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, बोलटू सरकार, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मणि मोहन्ती, बिनोद सिंह, राकेश बाबू समेत मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, हेमंत सिंह, दीपक झा, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, अमरेंद्र पासवान, फातिमा शाहीन, संजय कुमार सिंह, संदीप शर्मा बॉबी, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलदर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता एवं प्रधान महतो समेत सभी मंडलों के पूर्व अध्यक्ष उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleन्याय की गुहार लगाते विनीता देवी सिटी एसपी से मिली सवालों के घेरे में गोलमुरी थाना?
    Next Article बेगूसराय बालिका गृह में 2 दिनों पहले हुई लड़की की मौत की सीआईडी जांच की मांग को लेकर विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज वीर कुंवर सिंह चौक से ट्रैफिक चौक तक प्रतिवाद मार्च निकालकर प्रदर्शन किया

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.