Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर महानगर के कई मंडलों में हुआ ‘मोदी आहार’ पैकेट का वितरण, जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाना है लक्ष्य
    Breaking News झारखंड राजनीति

    भाजपा जमशेदपुर महानगर के कई मंडलों में हुआ ‘मोदी आहार’ पैकेट का वितरण, जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाना है लक्ष्य

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रकाशनार्थ: भाजपा जमशेदपुर महानगर के कई मंडलों में हुआ ‘मोदी आहार’ पैकेट का वितरण, जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाना है लक्ष्य।

    सोमवार, जमशेदपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी द्वारा देशव्यापी लॉकडाउन में जरूरतमंदों तक भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश के बाद भाजपा कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाने में जुट गए हैं। लॉकडाउन में कोई भूखा न रहे इस उद्देश्य के साथ भाजपा जमशेदपुर महानगर अधीन कदमा मंडल में मोदी आहार किचन की शुरुआत की गई। सोमवार को कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में ‘मोदी किचेन’ प्रारंभ की गयी। किचेन से तैयार ‘मोदी आहार’ पैकेट को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कदमा मंडल अंतर्गत रामजनम नगर , शास्त्रीनगर ब्लॉक न. 4, रानीकुदर, भाटिया बस्ती समेत अन्य बस्तियों में करीब 1500 मोदी आहार पैकेट जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण किया। भाजपा गोलमुरी मंडल द्वारा अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा के नेतृत्व में मोदी आहार पैकेट का वितरण गोलमुरी अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में किया गया। कार्यकर्ताओं ने भ्रमण कर जरूरतमंदों तक दोपहर का भोजन पहुंचाया। बर्मामाइंस मंडल में अध्यक्ष दीपक झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मछुवा बस्ती, कोयला टाल, दीपू बस्ती, रघुवर नगर व मंडल बस्ती में मोदी आहार पैकेट का वितरण किया। वहीं, सुंदरनगर मंडल द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। मंडल अध्यक्ष अनमोल वर्मा के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों के बीच चावल, दाल, आलू, हल्दी व साबुन वितरित किए गए। इस दौरान लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उचित दूरी का ख्याल रखा गया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि विश्व भर में फैले कोरोना महामारी से लड़ने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के बीच राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाना पार्टी का लक्ष्य है। लॉकडाउन में मजदूरी व दिहाड़ी मजदूरी कर घर चलाने वालों के लिए भोजन का प्रबंध एक बड़ी समस्या है। इन्हीं समस्याओं के मद्देनजर कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचा रहे हैं। पार्टी का लक्ष्य है एक भी व्यक्ति को भूख का सामना ना करना पड़े। भाजपा कार्यकर्ता प्रतिदिन खाने के पैकेट को प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाएंगे। कार्यकर्ता अपना बचाव करते हुए सोशल डिस्टेंसिग के साथ सावधानी का पालन करते हुए दिन रात जरूरतमंदों की सेवा में जुटे हैं। जमशेदपुर महानगर के जुग्सलाई,मानगो,गोविन्दपुर,बारीडीह,सोनारी, कई मंडलों में पूर्व से ही ‘मोदी आहार’ पैकेट का वितरण प्रारंभ किया जा चुका है। बताया कि अभियान और तेज गति से सभी मंडलों में चलाए जाएंगे।

    इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, कदमा मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह, चितरंजन वर्मा, गोपाल जयसवाल, मनीष पाण्डे, शेखर कुमार, भीम सिंह, देवी प्रसाद, के पी सिंह, तारक मुखर्जी, मनोज सिंह, सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष अनमोल वर्मा, रामानंद प्रसाद वर्मा, शशिकांत ओझा, शोभावती देवी, अरुण बाकरेबाल, अमरजीत प्रसाद, संतन ओझा, मुखराम सिंह, जितेंद्र ओझा, रंजन सिंह, उषा शर्मा, सुभाष सिंह, परमानन्द गुप्ता, राजीव अग्रवाल, अरविंद कुमार, कृष्णा कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

    https://rastrasamvad.com/पत्रकारों-को-ग़लत-न-समझों/

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपत्रकारों को ग़लत न समझों
    Next Article जिला परिषद उपाध्यक्ष सेनिटाइजर छिड़काव किया

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.