Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के प्रचार में पाँच दिसंबर को जमशेदपुर आएंगे फायरब्रांड नेता सीएम योगी आदित्यनाथ
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    भाजपा के प्रचार में पाँच दिसंबर को जमशेदपुर आएंगे फायरब्रांड नेता सीएम योगी आदित्यनाथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 28, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा के प्रचार में पाँच दिसंबर को जमशेदपुर आएंगे फायरब्रांड नेता सीएम योगी आदित्यनाथ

    – पोटका और जुगसलाई विधानसभा में चुनावी सभाओं में गरजेंगे भगवा शेर योगी आदित्यनाथ
    – बागबेड़ा के बीएनआर मैदान और छोटा गोविंदपुर के सामुदायिक विकास मैदान में होगी सभाएँ

    भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के फ़ायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ जमशेदपुर आयेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ पाँच दिसंबर को जमशेदपुर में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। पूर्वाह्न 11 बजे पोटका विधानसभा अंतर्गत बागबेड़ा स्थित बीएनआर मैदान में वे भाजपा प्रत्याशी मेनका सरदार के पक्ष में जनता को संबोधित करेंगे। वहीं दोपहर क़रीब साढ़े बारह बजे जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत छोटा गोविंदपुर के सामुदायिक विकास मैदान में भाजपा प्रत्याशी मुचिराम बाउरी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर माहौल बनाएंगे। योगी आदित्यनाथ के आने की ख़बर मात्र से ही कार्यकर्ता रोमांचित हैं और पूरे जोश के संग प्रचार में जुटे हैं। इधर सोशल मीडिया पर भी उनके आगमन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी वर्ष लोकसभा चुनाव के दौरान भी उनकी जमशेदपुर में सभा निर्धारित थी, लेकिन ख़राब मौसम और तूफ़ान की वजह से आखिरी समय में उनका दौरा रद्द हुआ था। अबकी विधानसभा चुनाव के दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का जमशेदपुर आगमन तय हो चुकी है। प्रदेश भाजपा की ओर से संबंधित कार्यक्रम के निमित्त सूचना जमशेदपुर महानगर संगठन को दी गयी है। इस आशय की जानकारी गुरुवार को पार्टी के जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने मीडिया को दी। बताया कि योगी आदित्यनाथ की बागबेड़ा और छोटा गोविंदपुर में होने वाली जनसभाओं में जबरदस्त भीड़ उमड़ेगी। इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत पार्टी के आला नेता और विधानसभाओं के प्रत्याशी भी मंच पर मौजूद रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगिरदा पुलिस ने हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया
    Next Article गोलमुरी मंडल ने नामदा बस्ती एवं रामदेव बागान समेत अन्य बस्तियों में चलाया जनसंपर्क अभियान

    Related Posts

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    June 22, 2026

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    June 22, 2026

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.