Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा की आईटी एवं सोशल मीडिया सेल की कार्यशाला संपन्न, वक्ताओं ने दिये टिप्स
    Breaking News झारखंड राजनीति

    भाजपा की आईटी एवं सोशल मीडिया सेल की कार्यशाला संपन्न, वक्ताओं ने दिये टिप्स

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 13, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रकाशनार्थ

    भाजपा की आईटी एवं सोशल मीडिया सेल की कार्यशाला संपन्न, वक्ताओं ने दिये टिप्स

    ● आक्रामकता के साथ भाषाई संयम भी जरूरी : सरयू
    ● हर विधानसभा में पचीस हज़ार लोगों तक पहुँच बनाएं सोशल मीडिया वोलेंटिर : डॉ. पंकज शुक्ला
    ● नकारात्मकता से बचें पार्टी कार्यकर्ता : दिनेश

    भारतीय जनता पार्टी सूबे में पैंसठ प्लस के चुनावी लक्ष्य को साधने को संकल्पित है। इस प्रतिबद्धता के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने एवं रणनीतियों को अमलीजामा पहनाने की दिशा में कवायदें तेज़ कर दी गयी हैं। झारखंड भाजपा के निर्देश पर जमशेदपुर में पार्टी की सोशल मीडिया एवं आईटी सेल की एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। साकची स्थित भाजपा के पश्चिमी विधानसभा की मुख्य चुनावी कार्यालय में उक्त कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें जमशेदपुर महानगर भाजपा के जिला एवं मंडल स्तरीय सोशल मीडिया वोलेंटियरों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला को बतौर मुख्य वक्ता गुजरात भाजपा के आईटी सेल प्रमुख डॉ. पंकज शुक्ला ने संबोधित किया। वहीं मुख्यातिथि के रूप में सूबे के मंत्री सरयू राय ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। मंत्री सरयू राय ने सोशल मीडिया के वोलेंटियरों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आधुनिक युग में सोशल मीडिया राजनीतिक दलों का रुझान तय करती है। भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं और सोशल मीडिया सेल की सक्रियता का ही प्रतिफ़ल है कि लगातार दो लोकसभा चुनावों में भाजपा की लहर बरकरार है। कहा कि संगठन चुनावी समर में लड़ती है किंतु चुनाव से पहले की निर्णायक लड़ाई हर दिन सोशल मीडिया के अनुभवी वोलेंटियर्स द्वारा लड़ी जाती है। मंत्री श्री राय ने कार्यकार्ताओं को सोशल मीडिया पर आक्रमकता के साथ भाषाई संयम बनाये रखने की सलाह दी। भाजपा के जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को नकारात्मकता से दूर रहने की सलाह दिया। दिनेश कुमार ने कहा कि मान-सम्मान के विषय में व्यर्थ चिंता कर के हतोत्साहित नहीं होनी है। संगठन की नज़र हर एक कार्यकर्ता पर होती है। कहा कि हमें पार्टी ने क्या दिया इसकी चिंता छोड़कर हमने क्या सेवाएं अर्पित किये इसपर कार्यकर्ताओं का फ़ोकस हो। बतौर मुख्य वक्ता गुजरात भाजपा के सोशल मीडिया एवं आईटी सेल प्रमुख डॉ. पंकज शुक्ला में कार्यकर्ताओं को व्हाट्सएप, ट्विटर एवं फेसबुक की कुशल उपयोगिता के आशय में प्रशिक्षित किया। कहा कि सोशल मीडिया के कार्यकर्ता जनता से संगठन एवं सरकार को जोड़ने वाली सेतु की भूमिका निभातें है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में नए पच्चीस हज़ार लोगों तक भाजपा एवं रघुवर सरकार की नीतियों प्रचारित हो, इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर युद्धस्तर से जुटना होगा। डॉ. शुक्ला ने अपनी संबोधन में कहा कि विपक्ष के लोग सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर अमर्यादित शब्दों में कई बार भाजपा पर हमला करते हैं। आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि वे इसका जवाब जरूर दें। लेकिन हमें यह ध्यान रखना है कि हम मर्यादित और संस्कारित विचारधारा के पोषक हैं। इसलिए हमें सदैव इन प्लेटफार्माें पर मर्यादित भाषा का प्रयोग करना है। कार्यशाला को झारखंड प्रदेश भाजपा की आईटी सेल के सह-संयोजक बिजेंद्र शर्मा एवं विक्रम चंद्राकर ने भी संबोधित किया। इस दौरान विशेष रूप से भाजपा जिला मंत्री राकेश सिंह एवं पार्टी के जिला प्रवक्ता अंकित आनंद भी मौजूद थें। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला आईटी सेल के संयोजक शैलेंद्र कुमार ने तथा धन्यवाद ज्ञापन सोशल मीडिया के जिला सह-संयोजक राकेश शर्मा ने किया। इस दौरान विशेष रूप से अमित श्रीवास्तव, चन्द्रशेखर, कौस्तुभ रॉय, सतीश सिंह, जीतेन्द्र गुप्ता, चंदन उपाध्याय, आतिश कुमार, देवेंद्र सिंह, संतोष गुहा, चित्रा साहू, जीतू समेत जिला व विभिन्न मंडलों से सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोल्हान प्रमण्डल स्तरीय कांग्रेस कमिटी की बैठक आयोजित
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.