Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेगूसराय में सब्जी विक्रेता को मारी गोली , उधार नहीं मिला तो हथियारबंद बदमाशों ने किया हमला
    Uncategorized

    बेगूसराय में सब्जी विक्रेता को मारी गोली , उधार नहीं मिला तो हथियारबंद बदमाशों ने किया हमला

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJanuary 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कृष्णा चौधरी की रिपोर्ट

    बेगूसराय : बेगूसराय में अपराधी नए साल में भी एक के बाद एक आपराधिक वारदात को अंजाम देने में नहीं चूक रहे है। बेगूसराय जिले में बीती रात एक सब्जी विक्रेता को महज इस बात के लिए गोली मार दी गयी क्योंकि उसने उधार देने से ग्राहक को मना कर दिया । इसलिए हथियारबंद बदमाश ने सब्जी विक्रेता को गोली मार दी । उसका इलाज बेगूसराय के निजी नर्सिंग होम में किया जा रहा है। घटना शनिवार रात मटिहानी थाना अंतर्गत खोरामपुर ढाला के निकट की है। जहां बीती रात सब्जी विक्रेता मोहम्मद अयूब को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया । इस संबंध में घायल मोहम्मद अयूब ने पुलिस को फर्द बयान में घटना की पूरी जानकारी बताया है । घटना की शुरुआत उधार मांगने से हुई । जब शनिवार को चकोर निवासी अशोक पासवान सब्जी उधार मांगा था। उधार नहीं देने पर अशोक पासवान से सब्जी विक्रेता का विवाद हो गया । जिसके बाद ग्राहक घर चला गया। जब सब्जी विक्रेता दुकान बंद करके अपने घर बसमतिया टोल खोरामपुर जा रहा था। तभी रास्ते में अशोक पासवान ने अपने साथियों के साथ उसे घेर लिया और उस पर गोली चला दी । गोली सबजी विक्रेता के कंधे में लगी। गोली लगने के बाद वाह जान बचाने हेतु चिल्लाते हुए भगा । घायल अवस्था में वह घटनास्थल से खोरामपुर ढाला की ओर भागा और किसी तरह से जान बचाया तब तक वहां भीड़ जमा हो गई थी। घायल को बेगूसराय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दूसरी तरफ मटिहानी पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है। बेखौफ अपराधियों के द्वारा इस प्रकार की वारदात से जिले में नए पुलिस कप्तान को चैलेंज देने की दुस्साहस करार दी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से डेढ़ लाख रुपया की लूट
    Next Article राखी देवी बनीं रालोजपा की प्रदेश महासचिव

    Related Posts

    ।

    July 27, 2026

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    July 25, 2026

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.