Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेगूसराय में पुलिस और शराब माफियाओं के बीच आंख मिचौली का खेल जारी ,पुलिस डाल-डाल तो शराब तस्कर पात पात
    Breaking News Headlines अपराध बिहार बेगूसराय

    बेगूसराय में पुलिस और शराब माफियाओं के बीच आंख मिचौली का खेल जारी ,पुलिस डाल-डाल तो शराब तस्कर पात पात

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेगूसराय में पुलिस और शराब माफियाओं के बीच आंख मिचौली का खेल जारी ,पुलिस डाल-डाल तो शराब तस्कर पात पात

    अजय शास्त्री/बेगूसराय
    28 अक्टूबर 20
    बेगूसराय में पुलिस और शराब माफियाओं के बीच आंख मिचौली का खेल जारी ,पुलिस डाल-डाल तो शराब तस्कर पात पात , अवैध शराब कार्टून से भरे तेल टैंकर जब्त तीन कारोबारी गिरफ्तार
    बिहार विधानसभा चुनाव निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एक ओर व्यापक पैमाने पर सघन जांच अभियान चला रही है। वहीं, पुलिस और शराब माफिया के बीच चूहे-बिल्ली का खेल लगातार जारी है। पुलिस से बचने के लिए शराब माफिया नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं ।ऐसा माना जा रहा है कि एक ओर पुलिस डाल डाल तो वही शराब माफिया पात पात चल रही है। तस्करों द्वारा अब तेल के टैंकर में भी प्रतिबंधित शराब की खेप लाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की सुबह लाखो ओपी पुलिस ने झारखंड नंबर के एक तेल टैंकर में लोड 147 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है। शराब के साथ तीन लोग क्रमशः पटना के गौड़ीचक निवासी शंकर राय एवं पप्पू राय तथा मधेपुरा जिले के चौंसा निवासी संतोष पासवान के शामिल होने की बात बताई जा रही है । थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पूर्णिया जिले के डालकोला से खेप को बेगूसराय लाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि खगड़िया की ओर से एक टैंकर में शराब लोड कर लाया जा रहा है। जिसके बाद लाखो ओपी के समीप एनएच-31 पर बनाए गए चेक पोस्ट पर पुलिस ने निगरानी तेज कर दी और सभी वाहनों को रोककर सघन जांच पड़ताल किया जाने लगा। इसी दौरान खगड़िया से आ रहे टैंकर को जब पुलिस ने चेक किया तो अंदर में कार्टून देख कर चौंक गई। जिसके बाद टैंकर सवार तीनों को हिरासत में लेकर शराब की खेप अनलोड कराई गई है। बरामद शराब मैकडॉवेल एवं इंपिरियल ब्लू ब्रांड की है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए लोगों से कड़ी पूछताछ कर शराब माफिया गिरोह के उद्भेदन की प्रयास में जुटी हुई है। संभावना है कि बेगूसराय में द्वितीय चरण के तहत तीन नवम्बर को होने वाले चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब को खपाया जाता।चुनाव के पूर्व पुलिस की इस कार्रवाई से जिले के वुद्धिजीवी वर्गों में खुशी देखी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकार्य में लापरवाही के आरोप में प्रभारी प्रधान सहायक लिपिक निलंबित
    Next Article लाखो में टैंकलारी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद ड्राइवर सहित तीन लोग गिरफ्तार

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.