Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीजेपी नेताओं पर हमले के बाद बंगाल के दो दिवसीय दौर पर जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह
    Breaking News Headlines

    बीजेपी नेताओं पर हमले के बाद बंगाल के दो दिवसीय दौर पर जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 11, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले हफ्ते पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे. शाह का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बता दें गुरुवार को बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और बीजेपी के राज्य प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय दौरे पर थे. इसी दौरान उनकी गाड़ी पर पत्थरबाजी हुई. बीजेपी नेताओं ने दावा किया कि राज्य में सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने यह हमला किया जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे नाटक बताया है.

    एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शाह 19 दिसंबर को कोलकाता पहुंचेंगे और वहां 20 दिसंबर तक रुकेंगे. अगले साल राज्य के विधानसभा चुनाव के बीच टीएमसी और बीजेपी के बीच बढ़ रही जंग से राजनीतिक तापमान का अन्दाजा कठिन नहीं है. दूसरी ओर केंद्र सरकार ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के पश्चिम बंगाल दौरे के समय कथित ‘गंभीर सुरक्षा खामियों’ को लेकर गुरुवार को राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की. केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से यह रिपोर्ट पश्चिम बंगाल सरकार से मांगी गई है जब बुधवार को भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था.

    अपने पत्र में घोष ने आरोप लगाया था कि 200 से अधिक लोगों की भीड़ लाठी और डंडों के साथ कोलकाता में भाजपा कार्यालय के सामने मौजूद थी और काले झंडे दिखा रही थी. उन्होंने यह दावा भी किया था कि कुछ प्रदर्शनकारी पार्टी कार्यालय के सामने खड़ी कारों पर चढ़ गए और नारेबाजी की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हस्तक्षेप नहीं किया. गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय ने भाजपा अध्यक्ष के दौरे के समय कथित ‘गंभीर सुरक्षा खामियों’ को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है.

    घोष ने पत्र में यह दावा भी किया था, ‘आज कोलकाता में उनके (नड्डा के) कार्यक्रमों के दौरान यह देखा गया कि सुरक्षा इंतजामों में गंभीर खामियां थीं. यह पुलिस विभाग की लापरवाही या फिर ढीले-ढाले रवैये के कारण था.’ नड्डा पश्चिम बंगाल के दो दिनों के दौरे पर थे. गुरुवार को डायमंड हार्बर इलाके में उनके काफिले पर पत्थर फेंके गए.

    शाह ने जताई चिंता, ममता ने बताया नाटक- वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हमले को नाटक करार दिया. बनर्जी ने कोलकाता में कहा, ‘वे (भाजपा कार्यकर्ता) हर दिन हथियारों के साथ (रैलियों के लिए) आते हैं. वे खुद को थप्पड़ मार रहे हैं और इसका आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा रहे हैं. जरा स्थिति के बारे में सोचिए. वे बीएसएफ, सीआरपीएफ, सेना और सीआईएसएफ के साथ घूम रहे हैं…तो फिर आप इतने भयभीत क्यों हो.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोमिन कांफ्रेंस के प्रखंड अध्यक्ष बने अब्दुल रज्जाक
    Next Article मनकोट सेक्टर में सीज फायर का उल्लंघन करने पर भारतीय सेना ने मार गिराये 5 पाकिस्तानी सैनिक

    Related Posts

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.