Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में 2021 में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, तैयार रहें कार्यकर्ता : तेजस्वी यादव
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    बिहार में 2021 में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, तैयार रहें कार्यकर्ता : तेजस्वी यादव

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. विधानसभा चुनाव के बाद हुई पार्टी की पहली बैठक में आह्वान किया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा कि बिहार में 2021 में भी चुनाव हो सकते हैं, कार्यकर्ता इसके लिए तैयार रहें. उन्होंने कहा कि जनता ने महागठबंधन के पक्ष में फैसला दिया लेकिन जोड़तोड़ से सरकार बन गई.

    समीक्षा बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव समेत सभी जीते और हारे हुए प्रत्याशियों के साथ-साथ सभी जिला के जिला अध्यक्ष, महासचिव ने शिरकत की. तेजस्वी ने कहा कि मकर संक्रांति के बाद वे राज्यभर में धन्यवाद यात्रा पर निकलेंगे. सभी उम्मीदवारों और जिलाध्यक्ष से हार के कारणों की लिखित रिपोर्ट मांगी गई है. उन्होंने दो टूक कहा कि अब पहले वाली बात नहीं है. भितरघात करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे.

    तेजस्वी यादव ने कहा इतनी विपरीत परिस्थितियों के बाद भी राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. सभी वर्गों का वोट पार्टी को मिला. कहा कि चुनाव परिणाम और बेहतर होता अगर कुछ लोग भितरघात नहीं करते. पार्टी में रहते हुए महागठबंधन उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया गया.

    तेजस्वी ने कहा कि राजद के हिस्से 144 सीट आई थीं तो हम इतने पर ही प्रत्याशी उतार सकते थे. सभी को टिकट देना संभव नहीं था. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने गड़बड़ी की है उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से कहा कि हर पदाधिकारी के बूथ पर मिले वोटों की समीक्षा होनी चाहिए. उन्होंने चुनाव जीतने और हारने वालों से अपील की कि वे लगातार सक्रिय रहें. लोगों से संपर्क बनाए रखें. जो हालात हैं, ऐसे में 2021 में फिर विधानसभा चुनाव हो सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेट एयरवेज धोखाधड़ी मामले: अदालत ने खारिज की ED की चुनौती दने वाली याचिका
    Next Article अब मिलेगा 199 में 60 जीबी डेटा-अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, जानें पूरा प्लान

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.