Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में नामांकन पत्र रद्द होने पर उम्मीदवारों ने की महिला बीडीओ की पिटाई
    Breaking News Headlines अपराध बिहार

    बिहार में नामांकन पत्र रद्द होने पर उम्मीदवारों ने की महिला बीडीओ की पिटाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार की राजधानी पटना के मोकामा में गुरुवार को महिला बीडीओ कामिनी कुमारी के पिटाई का मामला सामने आया है. घटना कल शाम 6 बजे की बताई जा रही है, जहां पैक्स चुनाव में कथित रूप से धांधली का आरोप लगा कर कुर्मीचक पैक्स के दो उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने घोसवरी बीडीओ कामिनी कुमारी की जमकर पिटाई की है. पिटाई में महिला बीडीओ गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं. ऐसे में इलाज के लिए घोसवारी पीएचसी में भर्ती कराया गया है.वहीं इस घटना में बीचबचाव करने आए उनके चालक की भी लोगों ने पिटाई की है, ऐसे में उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल इस मामले में कामिनी कुमार ने घोसवारी थाने में लिखित आवेदन दिया है और घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है.इस संबंध में घोसवारी थाना प्रभारी ने बताया कि कल शाम जब बीडीओ कामिनी देवी काम निपटा कर दफ्तर से घर लौट रही थीं, उसी वक्त कुर्मीचक पैक्स के दो उम्मीदवारों ने नामांकन रद्द होने की वजह से बीडीओ पर हमला बोल दिया. नाराज लोगों ने बीडीओ और उनके ड्राइवर की जमकर पिटाई की है. फिलहाल इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.इस घटना ने संबंध में बीडीओ का कहना है कि कल शाम वह काम निपटा कर घर लौट रही थीं. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने उन्हें कार में बैठने के दौरान बाल खींच कर जमीन पर पटक दिया और फिर लात घूंसों से उनकी पिटाई की. बीचबचाव करने आए उनके ड्राइवर की भी लोगों ने पिटाई की है.दरअसल, गुरुवार को पैक्स चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच की गई. इस दौरान 11 रुपये की रसीद नहीं कटी होने की वजह से कुर्मीचक से पैक्स अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवार बमबम यादव और अखिलेश यादव का नामांकन रद्द कर दिया गया. इस बात से दोनों नाराज थे. ऐसे में उन्होंने दूसरों से प्रेरित होकर जानबूझ कर उनका नामांकन रद्द करने के आरोप में बीडीओ पर हमला बोल दिया. हालांकि महिला बीडीओ ने इस आरोप को नकार दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleRBI ने प्रमुख नीतिगत दर रेपो में लगातार चौथी बार नहीं किया कोई बदलाव
    Next Article संजय दत्त ने पत्नी को तोहफे में दिए 100 करोड़ के 4 फ्लैट

    Related Posts

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    August 10, 2026

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    August 10, 2026

    मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण: जेन-जी आंदोलन और संवाद की जरूरत

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण: जेन-जी आंदोलन और संवाद की जरूरत

    मोहन भागवत का बड़ा बयान: लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन संवाद का वैध माध्यम, जेन-जी आंदोलन पर दृष्टिकोण

    कल्याण में कुत्ते का ‘एक-मैन आर्मी’ तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन अभी भी ‘सो रहा’ था!

    ब्रह्मदेव चौधरी: आजादी के गुमनाम नायक जिन्होंने अंग्रेजों की यातनाएं सहीं पर साथियों को नहीं दिया धोखा

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरयू राय बोले- संवाद से निकाले समाधान

    कल्याण में आवारा सफेद कुत्ते का तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन बेखबर

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया आश्वासन, प्रशासन-पुलिस को सराहा

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर जताया भरोसा, कहा- मांगों पर होगी गंभीर कार्रवाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.