Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में जहरीली शराब से हो रही मौत के बाद मद्य निषेध को सख्ती से लागू करने के लिए एसपी ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी अधिकारियों को दिया दिशा निर्देश। 
    Uncategorized

    बिहार में जहरीली शराब से हो रही मौत के बाद मद्य निषेध को सख्ती से लागू करने के लिए एसपी ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी अधिकारियों को दिया दिशा निर्देश। 

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadNovember 8, 2021Updated:November 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चौकीदार विकास मित्र और डीलर 1 सप्ताह के अंदर घूम कर अपने क्षेत्र में हो रहे शराब भंडारण और वितरण की दें सूचना:- एसपी

    ब्यूरो प्रिंस कुमार मिठू की रिपोर्ट

    मधेपुरा (बिहार)बेतिया, गोपालगंज, समस्तीपुर सहित बिहार के अन्य जिलों में जहरीली शराब से मौत पर हंगामा होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिशा निर्देश पर डीएम और एसपी ने उदाकिशुनगंज के राजनंदन कला भवन में मद्य निषेध को लेकर अनुमंडल क्षेत्र के सभी अधिकारियों के साथ बैठक रखी थी। बैठक में जिलाधिकारी को भी आना था पर उनके तबीयत खराब रहने की वजह से वह बैठक में नहीं आ सके। बैठक में एसपी योगेंद्र कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश कुमार, एसडीएम राजीव रंजन कुमार सिन्हा, उत्पाद अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद, जिला कल्याण पदाधिकारी, डीसीएलआर कुंदन कुमार ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों वीडियो सीओ, चौकीदार, विकास मित्र और डीलरों  को मद्य निषेध को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  चौकीदारों, विकास मित्रों, डीलरों को एसपी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आप लोगों को गांव टोले मोहल्ले और पंचायत में होने वाले शराब का भंडारण शराब की खरीद बिक्री एवं शराब निर्माण कार्य की पूर्ण जानकारी रहती है। ऐसे में इस तरह की सूचना अपने बरिय अधिकारी उत्पाद अधीक्षक या थानाध्यक्ष को दें और उस पर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। आप सबों के द्वारा सुचना नहीं देने पर अगर शराब मामले में कोई दुर्घटना या घटना होती है तो ऐसे सभी लोग भी कार्रवाई के जद में आएंगे। क्योंकि आप लोग समाज के उस तबके से आते हैं जहां अधिकतर शराब निर्माण शराब वितरण, शराब भंडारण से लोग प्रभावित होते हैं। एसपी ने चौकीदारों, विकास मित्रों, डीलरों को सख्त निर्देश दिया कि 1 सप्ताह के अंदर अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर पता लगाकर उसकी सूचना अपने थाना या अपने बरिय पदाधिकारी या उत्पाद विभाग को दें। एसपी ने अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में शराब के खेल पर खासकर पैनी नजर रखनी है। पंचायत चुनाव के दौरान कहीं भी किसी भी प्रत्याशी के द्वारा शराब का वितरण, भंडारण या निर्माण कराया जा रहा है तो उसकी सूचना अपने बरिय अधिकारी को दें। इस तरह की जानकारी होने पर भी सूचना नहीं देने पर यह कार्रवाई नहीं करने पर अधिकारी भी दंड के भागी बनेंगे। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षक को छात्रा से हुआ प्यार,रचाई शादी
    Next Article Next Post

    Related Posts

    Stake Casino Connexion et Jeux Mobiles : Un Guide pour des Sessions Rapides et un Jeu Crypto Instantané

    October 3, 2026

    Stake Casino Login και Άμεσο Crypto Gaming: Οδηγός του Παίκτη για Γρήγορες Συνεδρίες

    October 3, 2026

    Stake Casino Mobile Play: Snelle Sessies en Direct Crypto Actie

    October 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में

    मां रूपी सोरेन से मिलने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सुरक्षा काफिले के बिना पहुंचने की चर

    पद से हटाने की मांग के बाद सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित

    मानगो में पेयजल व्यवस्था सुधारने की पहल, 9 योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया पूरी

    अनंत सिंह पर कार्रवाई कर जदयू खुद को कितना नुकसान पहुंचाएगी?

    क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत करें, लंबित योजनाएं 15 दिनों में शुरू हों: उपायुक्त

    राजनीति से ऊपर इंसानियत: बेटियों के नदी में डूबने की खबर पर मदद के लिए दौड़े विकास सिंह

    गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    दुर्गा पूजा को लेकर बलिया में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और साफ-सफाई पर जोर

    कितना कारगर होगा कांग्रेस का तीन एम का फार्मूला 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.