*बिष्टुपुर में लोहा चोरी करते एक गिरफ्तार*
बिष्टुपुर में कोविड-19 रिसीविंग यार्ड के पास गुरुवार को रात के 9:00 बजे खुले अस्थान से लोहा चोरी करते एक युवक को वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया पकड़ा गया उस्मान अली खान रोड नंबर 4 आदित्यपुर का रहने वाला है उसके पास से 66 केजी लोहा बरामद किया गया है इस संबंध में उमाशंकर के बयान पर एक मामला दर्ज कर आज पुलिस ने उस्मान अली खान को जेल भेज दिया है
*बिष्टुपुर में हुई चिंताई का आरोपी बिरसा नगर से गिरफ्तार*
बिष्टुपुर पुलिस ने छिनताइ के एक मामले में अमृत सिंह उर्फ चाहत को गिरफ्तार किया है वह गड़रूबासा का रहने वाला है उल्लेखनीय है की 6 जून 2020 को बिष्टुपुर क्षेत्र में छिनत ई की एक घटना हुई थी इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था अनुसंधान में नाम आने के बाद पुलिस ने अमृत सिंह उर्फ राहत को गिरफ्तार किया
*जुगसलाई नया बाजार में हुई मारपीट में काउंटर केस दर्ज*
जुगसलाई नया बाजार में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज किया है एक पक्ष से उमाशंकर शाह के बयान पर प्रभाकर शाह आदित्य शाह बुलबुल शाह मन देवी के खिलाफ गाली गलौज और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया गया है दूसरे पक्ष ने अंजू देवी के बयान पर मामला दर्ज किया है जिसमें 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है उनके खिलाफ भी गाली गलौज करने और मारपीट करने का आरोप है उनमें क्रमशः उमाशंकर शाह सुधाकर शाह सरोज कुमार अनुज राजीव शकुंतला आरोपी बनाए गए हैं
*पोटका में रंगदारी नहीं देने पर घर तोड़कर सारा सामान ले गए मामला दर्ज*
पोटका थाना अंतर्गत पावरू गांव के राजेश सरदार के साथ कुछ लोगों ने रंगदारी की मांग की हथियार का भय दिखाकर डराने धमकाने की कोशिश की और घर तोड़कर सारा सामान उठाकर ले गए राजेश सरदार का कहना है कि गुरुवार को दोपहर के 3:00 बजे वह अपने घर पर था तभी पोटका तीरिंग के रहने वाले लक्की सरदार राहुल को मंटू पाल जगदीश को मलिक सरदार भुनेश्वर सरदार सुखलाल सरदार पंकज पाल और अन्य लोग हरवे हथियार से लैस होकर उसके घर आए घर से बाहर बुलाकर राजेश सरदार से रंगदारी की मांग की गई और इंकार करने पर उसका घर तोड़ दिया घर का सारा सामान वे लोग उठाकर ले गए इस संबंध में पोटका थाना में राजेश सरदार के बयान पर एक अपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है
*गोविंदपुर में विवाह का झांसा देकर यौन शोषण*
गोविंदपुर थाना अंतर्गत लूआबासा खैर बनी के रहने वाले शिबू सोरेन के खिलाफ एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए गोविंदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है पीड़िता का कहना है कि शिबू सोरेन ने उससे अपने झांसे में लेकर उसके साथ गलत किया गर्भवती होने पर विवाह करने से इंकार कर दिया बाद में आश्वासन दिया कि गर्भपात कराने के बाद वह उसे शादी कर लेगा पीड़िता इसके लिए तैयार हो गई लेकिन गर्भपात कराने के बाद भी उसने शादी नहीं की और दबाव बनाने पर मुकर गया पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराई जाएगी

