मधुबनी से संतोष कुमार शर्मा की रिपोर्ट
शादी की नियत से घर से भागे थे प्रेमी प्रेमिका, मुजफ्फरपुर जीआरपी ने पकड़ा, जीआरपी ने दोनों को किया परिजनों की हवाले, आक्रोशित परिजनों ने लड़की को रखा लड़का के घर, बिना शादी के चार दिनों से दोनों है एक साथ
मधुबनी जिले के हरलाखी में चाइल्ड हेल्पलाइन से प्राप्त सूचना के आलोक में बाल विवाह को रोक लगाने के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई मधुबनी के निर्देश पर चाइल्डलाइन सब सेंटर जयनगर की टीम हरलाखी थाना क्षेत्र के एक गांव पहुंची, जहां टीम को देखते ही लड़का पक्ष के लोगों में खलबली मच गया।
इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन की सदस्या सविता कुमारी ने लड़का और लड़की का बयान दर्ज किया. साथ हि उन्होंने दोनों पक्षों से गहन पूछताछ भी की।
इस दौरान एक ओर लड़का का परिजनों का कहना था कि लड़की वाले ने जबरदस्ती मेरे घर मे रख दिया है, तो वहीं दूसरी ओर लड़की मां का कहना था कि मेरे लड़की को गांव के रोहित कुमार लेकर भाग गया हुआ था, इसलिए हम दुबारा उसे घर में नहीं रहने देंगे।
इस संबंध में लड़की की मां ने चाईल्ड हेल्पलाइन टीम को लिखित आवेदन भी दी है।
क्या है पूरी मामला
दरअसल लड़का और लड़की करीब दो वर्षों से दोनों एक दूसरे से प्रेम करते है। इसी क्रम में विगत गुरुवार को दोनों घर से भागकर गुजरात जाने के लिए मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुंचे, जहां जीआरपी पुलिस को संदेह होने पर दोनों से पूछताछ की, तो पता चला कि दोनों नाबालिग है और शादी के नियत से घर से भागे हुए है। उसके बाद जीआरपी ने दोनों को हिरासत में लेकर इस बात की जानकारी उनके परिजनों को दी। इधर परिजनों के द्वारा अगले दिन दोनों को गांव लाया गया, जहां लड़की पक्ष के आक्रोशित लोगों ने लड़की को पकड़कर लड़का के घर छोड़ दिया।
इधर इस मामले की जानकारी किसी ने चाईल्ड लाईन हेल्पलाइन नम्बर-1098 पर दे दिया। बहरहाल बिना शादी किए लड़की चार दिनों से लड़का के घर रह रही है।
इस संबंध में चाईल्ड हेल्पलाइन के सदस्य सविता कुमारी ने बताया कि लड़का लड़की दोनों नाबालिग है, मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दिया गया है।
इस बाबत थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में जुट गयी है।