Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बालिका दिवस पर कार्यक्रम
    Uncategorized

    बालिका दिवस पर कार्यक्रम

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJanuary 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link


    रतन कुमार की रिपोर्ट
    खुटौना (मधुबनी)। स्थानीय सीएमजे कॉलेज दोनवारीहाट में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। क्षेत्रीय निदेशक निदेशालय पटना तथा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के निर्देश पर योजना की कॉलेज इकाई द्वारा इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा प्रधानाचार्य डा रहमतुल्लाह की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि सशक्त समाज के निर्माण में बेटियों की समान भागीदारी तथा इसके लिए देशभर में लोगों को बेटियों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। समाज निर्माण में महिलाओं के पुरुषों के बराबर योगदान की चर्चा करते उन्होंने कहा कि सशक्त समाज निर्माण के लिए बेटियों की समान भागीदारी जरूरी है। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा इस अवसर पर रैली और संगोष्ठी के आयोजन को उन्होंने एक क्रांतिकारी बताया। सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवक मनोज कुमार ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है वहीं देवताओं के निवास होता है और समाज की दृष्टि बदलने से सृष्टि बदल सकती है। उन्होंने लड़कियों की सुरक्षा, लिंग अनुपात तथा स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर अलग-अलग तरह के अभियान चलाये जाने की आवश्यकता बताते कहा कि लिंग भेद के कारण महिलाओं को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। मैथिली विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एस एम मिश्रा ने बेटियों की सुरक्षा से ही परिवार, समाज और देश का विकास संभव बताया। उन्होंने कहा कि एक बेटे के विकास से एक व्यक्ति का विकास होता है जबकि एक बेटी के विकास से समूचे परिवार का विकास हो जाता है। सहायक अमित कुमार सिंह ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को देश की बेटियों की आने वाली जिंदगी को सुधारने वाला आन्दोलन बताया। उन्होंने कहा कि इससे आनेवाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनेगा। इस इस अवसर पर अभिमन्यु झा, विनोद कुमार , सरोज कुमार, वीरेंद्र जी, बलराम जी, अनिल जी एवं स्वयंसेवक ओम कुमार, भरत कुमार, आशुतोष कुमार समेत कॉलेज के अन्य शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ‘‘एक मौका केजरीवाल को’’ कैंपेन किया लांच, इस कैंपेन के तहत दिल्ली के लोग वीडियो बनाकर बताएंगे दिल्ली सरकार के बेहतर काम
    Next Article एआईएसएफ ने उप स्वास्थ्य केंद्र चालू करने की मांग की

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    July 13, 2026

    UCIL जादूगोड़ा अस्पताल में स्वास्थ्य संकट: दवा नहीं, डॉक्टर नहीं, व्यवस्था चरमराई – BJP के दबाव में प्रबंधन ने माने 9 वादे

    July 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.