
निजाम खान
■ *■ बाजार में कल से मिलेगा जिला प्रशासन द्वारा निर्मित सेनेटाइजर:- उपायुक्त….*
================
*■ 40 रुपये में मिलेंगें 100ml सेनेटाइजर:- उपायुक्त….*
================
*● कल से बाजार में उपलब्ध होगा सेनेटाइजर:- उपायुक्त….*
==================
उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने जिला प्रशासन के द्वारा बनवाये जा रहे सेनिटाइजर के संबंध में जानकारी दी गयी कि शहर के विभिन्न मेडिकल शॉप में कल से सैनिटायज़र की बिक्री जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित दर ₹40 में 100ml सैनिटायज़र की विक्री करने की व्यवस्था करा दी गई है। आम लोगों के लिए बाजार में यह कल से उपलब्ध हो जाएगा।
इसके अलावे उपायुक्त द्वारा जानकारी दी कि बाज़ार में कल से शहर के विभिन्न दवा दुकानों यथा- ड्रोलिया दवाघर, टावर चौक 9955898178, चौधरी मेडिकल, टावर चौक 9431190717, सत्यनारायण मेडिकल, टावर चौक 8789302707, श्याम मेडिकल, बाजला चौक 9431384873, बैद्यनाथ मेडिकल, शिक्षा सभा चौक के पास 9955666400, ड्रोलिया मेडिकल हॉल, बड़ा बाजार 7488317220, गुरुकृपा, होटल यशोदा के पास 9162868113, जानकी मेडिकल, जसीडीह 9234904543, दुर्गा मेडिकल, बिलासी 9304166580, आलोक मेडिकल, वीआईपी चौक 9234324994, कोमल मेडिकल, सत्संग 7667468132 में सैनेटाईज़र बिक्री हेतु उपलब्ध होगा। लोग इन दुकानों में जाकर अपने आवश्यकतानुसार सैनेटाईज़र का क्रय कर सकेंगें।
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बाजार में सैनेटाईज़र की मांग को पूरा करने का प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावे उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि सेनिटाइजर की जगह साबुन का इस्तेमाल करके भी हर एक व्यक्ति अपने हाथों को स्वच्छ रख सकता हैं। साथ ही एक सार्थक पहल करते हुए सेनेटाइजर की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा यह सकारात्मक पहल की गई है, ताकि इसके माध्यम से आम लोगों को बाजार में न्यूनतम मूल्य पर सेनिटाइजर मिल पाए।
उपायुक्त द्वारा आगे बतलाया गया कि सेनेटाइजर WHO द्वारा जारी नॉर्म्स के अनुसार तैयार किया गया हैं एवं इसमें इथेनॉल, ग्लिसीरिन, हाइड्रोजन पैरॉक्साहइड के अलावा नींबू का फ्रेग्रेंस भी इस्तेमाल किया गया है। यह पूर्णतः मेडिकेटिड है एवं उपयोग करने के लिए सुरक्षित है। अतः सभी लोग अपने आवश्यकतानुसार बाजार से क्रय कर उपयोग कर सकते हैं।
विदित है कि लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मास्क व सेनिटाइजर स्वयं निर्मित करा कर बाजार में लोगो के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि बाजार में इन चीज़ों की कमी न हो एवं इनके उपलब्धता के अभाव में लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
इसके अलावे उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय द्वारा जानकारी दी गई कि जल्द ही मधुपुर अनुमंडल के साथ सभी प्रखंडों में जिला प्रशासन द्वारा निर्मित सेनेटाइजर आम लोगों के लिए उपलब्ध कराया जायेगा।

