बागडेहरी थाना में किया गया थाना दिवस का आयोजन
बागडेहरी/जामताड़ा: शनिवार को बागडेहरी थाना परिसर में थाना दिवस के अवसर पर थाना क्षेत्र के लोगों के साथ थाना प्रभारी ने बैठक आयोजित किया।जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने किया। मौके पर मुकेश कुमार ने क्षेत्र के लोगों से कहा कि कभी भी किसी भी समय पुलिस की जरूरत पड़े तो वह हमें संपर्क करें ,शीघ्र ही समस्या का समाधान करने के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है।श्री कुमार ने कहा कि एसपी का साफ निर्देश है कि पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर संबंध बनाए रखें।मौके पर एएसआई राधा कुमार सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
https://youtu.be/6b9ffqUs7dA

