Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बहरागोड़ा स्थित डाकबंगला परिसर में भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक सम्पन्न हुई
    Breaking News झारखंड राजनीति

    बहरागोड़ा स्थित डाकबंगला परिसर में भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक सम्पन्न हुई

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 23, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बहरागोड़ा स्थित डाकबंगला परिसर में आज भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक मंडल अध्यक्ष बाप्टु साव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी तथा विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव थे । बैठक में आगामी 26 सितम्बर को जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के कार्यक्रम की विस्तृत रूप रेखा पर चर्चा हुई ।भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि 26 सितम्बर को प्रातः 10 बजे मुख्यमंत्री रघुबर दास, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, सह प्रभारी नंद किशोर यादव, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, सांसद विद्युत वरण महतो तथा प्रदेश यात्रा प्रमुख सह रांची के सांसद संजय सेठ बहरागोड़ा पहुँचेंगे । बहरागोड़ा के कालीसंघ मैदान में पार्टी की ओर से विशाल जन सभा का आयोजन किया जाएगा । इस सभा को मुख्यमंत्री रघुबर दास, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा तथा पार्टी के केन्द्रीय नेता संबोधित करेंगे । जनसभा के उपरांत जोहार जन आशीर्वाद यात्रा मानुषमुड़िया पहुँचेगी ।मानुषमुड़िया में यात्रा का स्वागत तथा सभा का आयोजन होगा । रथ से ही मुख्यमंत्री सहित पार्टी के नेता जन समुह को संबोधित करेंगे । मानुषमुड़िया से कालापाथर तथा लोधाशोली होते हुए यात्रा चाकुलिया पहुँचेगी । यात्रा का चाकुलिया के विभिन्न स्थानों पर स्वागत होगा ।तत्पश्चात चाकुलिया के बिरसा चौक पर एक सभा का आयोजन होगा । बैठक को संबोधित करते हुए डाॅ गोस्वामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को 26 सितम्बर के जोहार जन आशीर्वाद के कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया । बहरागोड़ा की जनसभा में 10 हजार से अधिक लोग सम्मिलित होंगे । उन्होंने इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में युवा , महिलाओं तथा प्रबुद्ध लोगों को शामिल होने हेतु आमंत्रित करने का आग्रह किया जाएगा ।डॉ गोस्वामी ने कहा कि यह बहरागोड़ा विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात है कि कोल्हान प्रमंडल के जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत बहरागोड़ा से प्रारंभ होगा । उन्होंने कहा कि विगत 5 वर्षों में मुख्य मंत्री रघुबर दास के नेतृत्व में राज्य सरकार ने गाँव, गरीब, किसान, मजदूर तथा महिलाओं एवं युवाओं के विकास के लिए काफी विकासात्मक कार्य किया है । आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 65 से अधिक सीट जितने का लक्ष्य लेकर लोगों से आशीर्वाद लेने हेतु जनता के पास जा रही है ।बैठक में रंजीत बाला,परमेश्वर हेम्ब्रम,राजकुमार कर,गौरव पुष्टी,बलराम सिंह मुंडा,अभिजीत बाग, दीपंकर साहू,सरोज दंडपाट,सम्भु नायेक, काजल महाकुड़,डोली मुर्मू, कल्पना मुंडा,वीणा पात्र,मनोज पाल, देव प्रसाद दुबे, मिहिर दलाई,भक्तीश्री पांडा, कवीन्द्र कुंडू,महादेव बैठा,मिंटु नायेक,नसीम अख्तर,कमलकांत बेरा,उत्पल पैड़ा, मंगल मुंडा,तपन पैड़ा, नाराण किस्कु,मनोज पाठक,सकीला हेम्ब्रम,मनोरंजन पातर, कलीराम पातर, संजय राउत,अरुण पात्र,निर्मल जाना,पार्थो सारथी बेरा,मेघलाल नायेक,गौतम बासुरी,दिलीप साव, सेनगुप्तो नायेक,कमलेश साव,सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेएमएम नेता सुजीत ने सिमलडूबी के ग्रामीणों के साथ किया बैठक
    Next Article हाईटेंशन की चपेट में आने से दो बैल की मौत

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.