बन्ना गुप्ता ने कदमा क्षेत्र के रानीकुदर, रामदास भट्टा , शास्त्रीनगर में पदयात्रा कर जमशेदपुर में विकाश करने एवं विधी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए वोट की अपील की l पदयात्रा के दौरान उन्हें आपर जनसमर्थन मिला एवं लोगों ने उनका अभिवादन कर आश्वस्त किया कि पिछले बार जो गलती उनसे हुई है वे उस गलती को नहीं दोहरायेंगे तथा वे अपना वोट आसानी से उपलब्द्ध होने वाले और उनके सुख-दुःख में साथ देने वाले प्रत्याशी को ही देंगे l पदयात्रा में वरिष्ट कॉंग्रेस नेता रवींद्र झा , रामाश्रय प्रसाद , अभिजीत सिंह , गोपाल यादव , सुनीता घोष , झामुमो नेता बबन राय , पम्मे सरदार, कैलाश रजक , शमशेर सिंह , प्रमोद लाल , गिच्चू अग्रवाल , नियाज , फारुख गद्दी , मनोज झा , बबुआ झा , संजय तिवारी , रवि दुबे , आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे l
