Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फतेहपुर में हुआ सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन ,उपायुक्त गणेश कुमार ने की अध्यक्षता
    Breaking News झारखंड

    फतेहपुर में हुआ सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन ,उपायुक्त गणेश कुमार ने की अध्यक्षता

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 19, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    ■ *आज दिनांक- 19.02.2020 को जामताड़ा जिला के फतेहपुर प्रखंड अन्तर्गत फतेहपुर पंचायत भवन परिसर में ’’सरकार आपके द्वार ” कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा. प्र. से.) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।*

    *∆ पारंपरिक स्वागत गान के साथ उपायुक्त एवं जिले से आए वरीय पदाधिकारियों का स्वागत फतेहपुर पंचायत भवन परिसर में किया गया तत्पश्चात जोहार गीत की प्रस्तुति की गई।*

    *∆ उपायुक्त एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों साथ ही जनप्रतिनिधियों को पौधा, पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।*

    ■ *कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त श्री गणेश कुमार, उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र कुमार सिन्हा सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।*

    ■ *कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाॅल लगाया गया जहां आम जनता को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की पूरी जानकारी दी गई ।*

    परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान के द्वारा बांग्ला एवं हिंदी में मनरेगा के तहत चल रही योजनाओं के बारे में लोगों को बताया।

    परियोजना पदाधिकारी संदीप कुमार पीएम आवास से संबंधित जानकारी लोगों को दिया।

    सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक श्री प्रधान मांझी ने सामाजिक सुरक्षा कोषांग से चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में संथाली एवं हिंदी में लोगों को जानकारी दिए।

    एसीएमओ एसके मिश्रा ने बताया आयुष्मान भारत योजना के तहत दिया गया गोल्डन कार्ड या राशन कार्ड लेकर टैग किए गए हॉस्पिटल में जाने से 5 लाख तक का इलाज मुफ्त में किया जाता है। साथ ही उन्होंने बताया कि फतेहपुर पंचायत भवन परिसर में विकलांग बोर्ड का कैंप लगाकर विकलांग सर्टिफिकेट बनाया जा रहा है।

    जिला समाज कल्याण के तरफ से गोद भराई एवं मुंह जूठी का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को खीर एवं उपहार स्वरूप गुड़िया उपायुक्त महोदय के द्वारा दिया गया साथ ही गोद भराई कार्यक्रम के तहत माताएं बहनों को फल मूल दिया गया एवं बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गई।

    अंचलाधिकारी के द्वारा ग्राम प्रधान को उपहार स्वरूप पगड़ी दिया गया। *उपायुक्त ने ग्राम प्रधानों को पगड़ी पहनाकर उनको सम्मानित किया।* साथ ही पंचायत भवन परिसर में शिक्षा से संबंधित नाटक एवं गीत से शिक्षा क्यों जरूरी है दिखाया गया है! साथ ही संदेश दिया गया कि बच्चे बच्चियां को क्यों पढ़ाया जाए? संदेश दिया गया कि *पढ़ेगा इंडिया बढ़ेगा इंडिया।*

    कृषि पदाधिकारी सबन गुड़िया के द्वारा पंप सेट का वितरण विभिन्न किसानों के बीच किया गया साथ ही केसीसी लोन का भी वितरण किया गया। *जिससे किसानों के बीच खुशी देखी जा सकती थी।*

    ■ *सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उमड़ रही भीड़, उपायुक्त के समक्ष ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर लगाया फरियाद*

    ■ *सक्षम लोग लाभ ना लें गरीबों को दें लाभ लेने का अवसर – उपायुक्त*

    आज दिनांक 19 फरवरी 2020 को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन फतेहपुर प्रखंड के पंचायत भवन फतेहपुर परिसर में किया गया।

    मौके पर उपायुक्त ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि हम सुदूरवर्ती इलाके में वहां पहुंचे और आपकी समस्याओं से अवगत हो और इसका समाधान करें।

    उपायुक्त ने कहा कि मुझे लगता है कि वैसे बहुत से लाभुक है जिनको योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए, लेकिन उन्हें लाभ नहीं मिल रहा है। उसके स्थान पर आर्थिक रूप से संपन्न लोगों को लाभ मिल रहा है जो की खेद जनक है।

    उपायुक्त ने संपन्न लाभुकों के नाम को हटा के उनके स्थान पर योग्य गरीब लाभुक का नाम जोड़ने का काम करने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि इसमें सरकारी कर्मचारियों और बिचौलियों का बहुत बड़ा दोष है जिनके वजह से योग्य व्यक्ति को लाभ नहीं मिल पाता है। उन्होंने वैसे बिचौलियों और कर्मियों को चेताया कि अगर पकड़े गए तो उनकी खैर नहीं।

    उपायुक्त ने समस्या सुनने के बाद पदाधिकारियों को तत्काल निर्देश दिया की वो प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों और समस्याओं का समाधान करें।

    आम लोगों के द्वारा वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांगता पेंशन , राशन कार्ड, सुकन्या योजना, कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना आदि से संबंधित समस्यों के समाधान के लिए आवेदन किया।

    जिसपर पर उपायुक्त ने उन्हें यथाशीघ्र जांच कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का आश्वासन दिया।

    कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री बांके बिहारी सिंह, डीआरडीए निदेशक श्री रामवृक्ष महतो, समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्नेह कश्यप, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार, विभिन्न पदाधिकारी, प्रखंड स्तर के विभिन्न पदाधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि मौके पर उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना वायरस से भारतीय इंडस्ट्री पर पड़ा असर: निर्मला सीतारमण
    Next Article चतरा के विकास को प्राथमिकता मिले :सत्यानन्द भोगता

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.