निजाम खान
*प्रतिदिन व्यायाम करें शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ाएं:- उपायुक्त जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.)।*
*उपायुक्त श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक संपन्न*
आज दिनांक 24.07.2020 को उपायुक्त श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक आयेाजित किया गया।
जिसमें सर्वसम्मति से झंडोतोलन का समय निर्धारण किया गया।
15 अगस्त के अवसर पर गांधी मैदान एवं शहर के सभी चैक-चैराहों एवं सभी प्रतिमा/मूर्तियों साफ-सफाई, रंगाई-पोताई आदि बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने का निदेश कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत जामताड़ा को दिया गया।
इस अवसर पर पैरेड का पूर्वाभ्यास दिनांक-10.08.2020 से 13.08.2020 तक प्रत्येक दिन प्रातः 08ः00 बजे से पुलिस के नियमित बल के अलावा जैप, आई आर बी झिलुवा, होमगार्ड का एक प्लाटून के अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहेंगें।
गांधी मैदान में पूरे कार्यक्रम को लेकर बेहतर व्यवस्था करने, कार्यक्रम के दौरान मैदान में एक मेडिकल टीम पुरूष एवं महिला चिकित्सक की तैनाती की व्यवस्था सुनिश्चित करने आदि पर विस्तृत चर्चा की गई।
साथ ही अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि ऑनलाइन पेंटिंग, स्टोरी राइटिंग,essay राइटिंग आदि करना सुनिश्चित करेंगे। प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा।
उपायुक्त जामताड़ा द्वारा जानकारी दी गई कि सभी कार्यक्रम की तैयारी करें साथ ही कहा कि राज्य सरकार के गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
जिले के विशिष्ट छात्रों, व्यक्तियों, कोरोनावरियर्स को सम्मानित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
उपायुक्त,जामताड़ा द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों, गणमान्य लोग, कर्मी को सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करने और हाथों को सेनिटाइज या नियमित अन्तराल पर साबुन हाथ धोने को कहा गया।
उपायुक्त ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन को सहयोग करने के लिए जामताड़ा वासी अपने अपने घरों में रहे, बिना वजह घर से बाहर नहीं निकले।घर से निकलते समय मास्क अवश्य पहने, अनावश्यक घरों से ना निकले। साथ ही प्रतिदिन व्यायाम करें शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ाएं।
उपायुक्त जामताड़ा ने लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय के सलाह को फॉलो करने को कहा। साथ ही कहा कि अभी तक चूंकि COVID-19 के लिए कोई दवा नहीं है तो अच्छा होगा कि ऐसे एहतियाती कदम उठाए जाएं, जो इस वक्त हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं।
कोविड -19 से बचने के लिए केंद्रीय सरकार/राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के द्वारा दिये गए दिशा- निर्देशों का पालन करें।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती दीपिका बेसरा,अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार, डीआरडीए निदेशक श्री रामवृक्ष महतो, अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार, पुलिस उप अधीक्षक श्री संजय कुमार सिंह,सिविल सर्जन डॉ आशा एक्का, जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भुदोलिया, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय केरकेट्टा, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री प्रधान मांझी, एलडीएम एस एल बैठा,संबंधित स्कूल के प्राचार्य सहित सभी संबंधित पदाधिकारी,कर्मी उपस्थित थे।

