निजाम खान
■ *आत्मनिर्भर भारत के खाद्यान्न का वितरण शत प्रतिशत करें डीलर:- श्रीमती कंचन कुमारी भूदोलिया,जिला आपूर्ति पदाधिकारी,जामताड़ा*
आज दिनांक 24 जुलाई 2020 को नाला, कुंडहित, फतेहपुर प्रखंड सभागार में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भूदोलिया की अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में आपूर्ति से संबंधित बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भूदोलिया ने बताया कि वैसे संपन्न परिवार स्वेच्छा से अपना राशन कार्ड एम ओ के माध्यम से सरेंडर कर दें, जो गलत तरीके से राशन कार्ड का उपयोग कर रहे हैं। वहीं योग्य लाभुकों का नाम जोड़ने हेतु ऑनलाइन आवेदन करने का निर्देश दिया तथा आत्मनिर्भर भारत का खाद्यान्न का शत प्रतिशत वितरण करने एवं राशन का ससमय वितरण करने हेतु निदेश दिया।
*जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी पीडीएस डीलरो से कहा कि आत्मनिर्भर भारत के तहत लाभुकों के बीच बांटे जाने वाले खाद्यान्नों का वितरण शीघ्र करें ताकि जल्द जल्द से खाद्यान्न कि आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।*
मौके पर संबंधित प्रखंड के डीलर, एम ओ एवं संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

