पीएम आवास योजना 2020-21 के लिए आवश्यक दस्तावेज दो दिनों के अंदर जमा करें:बीडीओ
नारायणपुर(जामताड़ा):
नारायणपुर प्रखण्ड कार्यलय स्थित सभागार में मंगलवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम आवास योजना (ग्रामीण) 2020-21 को लेकर एक बैठक आहूत की गई !बैठक के दौरान बीडीओ श्री यादव ने उपस्थित विभिन्न पंचायतों के पंचायत सचिव को निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में नारायणपुर प्रखण्ड के लिए पीएम आवास योजना के लिए लक्षित कुल 1331 लाभुकों का सभी दस्तावेज दो दिनों के अंदर कार्यलय में उपलब्ध कराएं ताकि ससमय आवास लक्ष्य को पूर्ण किया जा सके इसमें किसी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी !बैठक के दौरान बीडीओ श्री यादव ने कहा कि चूंकि पीएम आवास योजना जरूरतमन्द परिवारों की कल्याणकारी योजना है जिसे ससमय पूर्ण होने से इसका लाभुक को महत्वपूर्ण लाभ होता है !वहीँ मौके से पीएम आवास योजना के प्रखण्ड समन्वयक तापस लायक ने भी उपस्थित पंचायत सचिव एवम पंचायत स्वयंसेवकों से कहा कि पीएम आवास योजना के वित्तीय वर्ष 2020-21 के लक्ष्य को ससमय पूर्ण करना है इसके लिए शत प्रतिशत लक्षित लाभुकों का योजना सम्बन्धित दस्तावेज दो दिनों के भीतर जमा कर दे ताकि योजना से लाभुकों को लाभ देने की अग्रेतर कार्य शीघ्र जा सके इसके लिए आप सभी संबंधित पंचयात के मुखिया की भी मदद ले !वहीँ आयोजित उक्त बैठक में विभिन्न पंचायतों के सचिव, स्वयं सेवक व मुखिया मौजूद थे !

