Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पहली बार विधानसभा चुनाव में सुविधा एप और सी-विजिल का होगा इस्तेमाल
    Breaking News झारखंड राजनीति

    पहली बार विधानसभा चुनाव में सुविधा एप और सी-विजिल का होगा इस्तेमाल

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 17, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *झारखंड / पहली बार विधानसभा चुनाव में सुविधा एप और सी-विजिल का होगा इस्तेमाल*

    *रैली व सभा के लिए आवेदन सुविधा एप पर*

    *बूथ पर बिजली व इंटरनेट की मांगी रिपोर्ट*

    रांची. लोकसभा चुनाव की तर्ज पर झारखंड विधानसभा चुनाव में पहली बार सी-विजिल और सुविधा एप का इस्तेमाल होगा। रैली, सभा, रोड शो, नुक्कड़ नाटक, वाहन, जुलूस आदि की अनुमति के लिए सुविधा एप पर आवेदन करना होगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए सिंगल विंडो कोषांग का गठन कर दिया है। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अखिलेश सिन्हा को इसका वरीय प्रभारी बनाया गया है। चुनाव आयोग की इस व्यवस्था से किसी खास प्रत्याशी को अनुमति देने, पहले आवेदन देने के बावजूद अनुमति बाद में मिलने जैसी शिकायत नहीं रहेगी।
    *25 अक्टूबर से लाइसेंसी हथियार होंगे जमा*
    चुनाव को लेकर प्रशासन 25 अक्टूबर से लाइसेंसी हथियार जमा कराएगा। सामान्य शाखा के उपसमाहर्ता रविशंकर ने बताया थाना में हथियार जमा होंगे।
    एक हजार बूथों पर वेबकास्टिंग के जरिए रखी जाएगी मतदान पर नजर
    *वहीं, विधानसभा चुनाव के दौरान रांची जिले के एक हजार बूथों पर वेबकास्टिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।* इसके माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के बूथों पर जिला प्रशासन नजर रखेगी। वेबकास्टिंग के लिए विशेष टीम का गठन कर चुनाव के दौरान कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जाएगी। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के दौरान 25% बूथों में यह सुविधा थी। इस बार बूथों की संख्या बढ़ाने के लिए सभी प्रखंडों से वैसे बूथ की रिपोर्ट मांगी गई है जहां बिजली व इंटरनेट नेटवर्क की व्यवस्था हो। वेबकास्टिंग कोषांग की ओर से प्रज्ञा केंद्र संचालकों की बैठक की गई।
    *मॉक पोल से ईवीएम और वीवीपैट की दी जानकारी*
    रांची जिले के सभी प्रखंडों के ग्राम पंचायतों में मॉक पोल के जरिए वोटिंग प्रोसेस की जानकारी दी जा रही है। इसके जरिए ईवीएम-वीवीपैट की जानकारी दी जा रही है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त पाकुड़ के नेतृत्व में किसानों का दल आधुनिक खेती जान रहें हैं किसान
    Next Article भारतीय जनता पार्टी की बैठक संपन्न, जिले और मण्डल स्तरों पर आयोजित होंगे में कई कार्यक्रम

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.