Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्‍चिम बंगाल में मारा जा रहा है राष्ट्रवादी विचारधारा वाले लोगों को : आरएसएस
    Breaking News राष्ट्रीय

    पश्‍चिम बंगाल में मारा जा रहा है राष्ट्रवादी विचारधारा वाले लोगों को : आरएसएस

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रवादी विचारधारा वाले लोगों की हत्या होने का आरोप लगाते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद तिहरे हत्या कांड पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में संघ के सह सर कार्यवाह मनमोहन वैद्य ने यह बात कही.संघ के अनुसार मृतक शिक्षक बंधुप्रकाश पाल संघ समर्थक थे लेकिन मृतक के घरवालों ने किसी भी तरह के राजनीतिक संबंध से इनकार किया है. वैद्य बुधवार को यहां तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे जिसका उद्घाटन संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया. पहली बार ओडिशा में आयोजित इस बैठक में देश भर से 350 संघ के प्रमुख पदाधिकारी भाग ले रहे हैं. इसमें संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी भी शामिल हैं.वैद्य ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, संघ के विस्तार और विकास के लिए योजनाओं पर चर्चा की जाएगी. यह मार्च में आयोजित अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की समीक्षा बैठक है. मुर्शिदाबाद के 35 वर्षीय पाल, उनकी गर्भवती पत्नी ब्यूटी और 8 साल के बेटे आंगन की हत्या ने पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तनाव उत्पन्न कर दिया है. पुलिस ने मामले को सुलझाने का दावा करते हुए पेशे से राजमिस्त्री उत्पल बेहरा को गिरफ्तार किया है.अयोध्या मुद्दे पर बोलते हुए वैद्य ने कहा कि राम मंदिर एक राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे देश की आस्था और विश्वास का विषय है. अनुच्छेद 370 के निरस्त होने पर उन्होंने कहा, यह एक अस्थायी प्रावधान था और राष्ट्रीय सहमति से केंद्र सरकार ने इसे खत्म करने का फैसला किया. वैद्य ने कहा कि संघ की शाखाएं जातिगत भेदभाव खत्म कर लोगों में सद्भाव बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विकास पर वैद्य ने कहा कि वर्तमान में 57411 दैनिक शाखाएं और 18 923 साप्ताहिक शाखाएं आयोजित की जा रही हैं.उन्होंने बताया कि 2010 से 2014 के बीच लगभग 6,000 नई शाखाएं बनी हैं. 2018 की तुलना में इस साल 1 500 शाखाएं बढ़ी हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक देश, एक संविधान की राह में रुकावट थी धारा 370 : पीएम मोदी
    Next Article प्रशासन और मीडिया के बीच हो बेहतर रिश्ता: कंचन कुमारी भुदोलिया

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.