

संतोष चौरसिया की रिपोर्ट
वीरपुर बेगूसराय
पर्रा हाई स्कूल के मैदान में शुक्रवार की शाम जिला स्तरीय डे-नाइट वॉलीवाल टूर्नामेंट शुरू हुआ। उद्घाटन मैच में पचम्बा ने रतौली की टीम को लगातार सेटों में 25-22,25-13 से पराजित कर दिया। वहीं बरैपुरा ने सिंघौल को 25-15 और 25-17 से हराया। तीसरे लीग मैच में वीरपुर की टीम ने सहुरी को 25-08,25-18 से पराजित किया। वहीं पहले क़वार्टर फाइनल में पचम्बा ने बरैपुरा को 25-22 और 25-13 से हरा कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। मैच के रेफरी सिद्धांत कुमार और शुभांकर कुमार थे। इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रमुख मीना देवी,जिला पार्षद शिल्पी कुमारी,राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक संत कुमार सहनी, विधान परिषद प्रत्याशी मनोहर यादव आदि ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान प्रमुख ने कहा कि खेल-कूद से छात्रों में शारीरिक व मानसिक विकास होता है। जिला पार्षद ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक संत कुमार सहनी ने कहा कि प्रतियोगिताएं खेल प्रतिभाओं की पहचान करने व उसे आगे बढ़ने में मदद करती हैं। विभिन्न खेल स्पर्धाओं का नियमित आयोजन जरूरी है। कार्यक्रम का संयोजन छात्र नेता ऋषभ कुमार ने किया। मौके पर विद्यालय के एचएम मनोज कुमार झा,शिक्षक शिव कुमार सिंह,सर्वेश झा,सुकुमार सहनी,समाजसेवी रौशन चौरसिया,पंसस रीता देवी,पूर्व जिला पार्षद राम विलास महतो,बिपीन पासवान,राजद जिलामहासचिव अर्जुन यादव,पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह,अंबेडकर कुमार,अमूल कुमार,मो कादिर,रोहित कुमार,मो फारुख आदि मौजूद थे।
