
कॄष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट
समस्तीपुर
बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के दुधपुरा रोसड़ा मुख्य सड़क मार्ग एसएच 88पर खराज में स्थानीय ग्रामीण एवं स्कूली बच्चों के द्वारा सड़क जाम किया गया था बताया गया कि नाली के पानी निकासी नही होने से सड़क पर बहुत दिनों से पानी लग जाने के कारण जाम लोगो को घर बाहर आने जाने में परेसानी हुआ करता था।5घंटे तक जाम लगे रहने पर अनुमण्डल पदाधिकारी रोसड़ा के ब्रजेश कुमार के निर्देश पर हसनपुर के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जय किसन जाम स्थल पर आकर लोगो को समझाकर जाम हटवाए तथा पानी निकासी के लिये सड़क निर्माण विभाग के कर्मी को बुलाकर पानी निकासी करवाने का काम किया है
