Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पदाधिकारी सरकार के प्रतिनिधि हैं, पदाधिकारियों के साथ मित्रवत, सहकर्मी की भूमिका में काम करेंगे: बन्ना गुप्ता, कैबिनेट मंत्री
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति संवाद विशेष

    पदाधिकारी सरकार के प्रतिनिधि हैं, पदाधिकारियों के साथ मित्रवत, सहकर्मी की भूमिका में काम करेंगे: बन्ना गुप्ता, कैबिनेट मंत्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 9, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पदाधिकारी सरकार के प्रतिनिधि हैं, पदाधिकारियों के साथ मित्रवत, सहकर्मी की भूमिका में काम करेंगे: बन्ना गुप्ता, कैबिनेट मंत्री

    माननीय मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग तथा आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार श्री बन्ना गुप्ता द्वारा आज परिसदन में जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की गई। इस अवसर पर माननीय मंत्री द्वारा सरकार की कार्ययोजनायें, विजन, पदाधिकारियों से सरकार की क्या उम्मीदें हैं इस संबंध में उन्हें अवगत कराया तथा पदाधिकारियों को संबंधित विभाग की कार्ययोजनायें बनाने हेतु भी निदेशित किया गया। उन्होने कहा कि 2 सप्ताह बाद सभी विभागों की समीक्षा की जाएगी। पदाधिकारी सरकार के प्रतिनिधि हैं, पदाधिकारियों के साथ मित्रवत, सहकर्मी की भूमिका में काम करेंगे।

    नई सरकार है, नई परंपरा का उदय करें- श्री बन्ना गुप्ता, कैबिनेट मंत्री

    माननीय मंत्री ने कहा कि जनआकांक्षाओं को मद्देनजर रखते हुए सरकार की कार्ययोजनाओं को जनता तक ले जाएं। नई सरकार है, नई परंपरा का उदय करें। उन्होने ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करने तथा जनता के मूलभूत समस्याओं के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए ससमय निष्पादन करने का निदेश दिया।

    माननीय मंत्री ने कहा एमजीएम अस्पताल में सुधार की प्रक्रिया चल रही है, सरकार का प्रयास होगा कि एमजीएम अस्पताल में प्रारंभिक दौर में चल रही सुधार प्रक्रिया में तेजी लाते हुए आम जनता को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराई जाए। उन्होने कहा कि एमजीएम अस्पताल में बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के नेतृत्व में एक टीम का गठन होगा। इस टीम में समाजसेवी, सिविल सर्जन, एमजीएम अस्पताल के पदाधिकारी, सेवानिवृत्त चिकित्सक, चिकित्सक, चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को जोड़ा जाएगा जिससे एमजीएम अस्पताल में आम जनता को कैसे बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले इस हेतु कार्ययोजना बनाकर उस पर क्रियान्वयन किया जाएगा।

    माननीय मंत्री द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को नियमित रूप से विद्यालयों के निरीक्षण करने हेतु निदेशित किया गया। साथ ही मानगो नगर निगम, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति एवं जुगसलाई नगर पालिका के पदाधिकारियों को कार्ययोजना बनाने हेतु निदेशित किया गया कि कैसे निकाय क्षेत्र को चुस्त-दुरुस्त करेंगे। जिले में पुल, पुलिया, सड़क की स्थिति का जायाजा लेने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेशित किया तथा कहा कि धरातल पर सरकार की कार्ययोजना को स्पष्ट करें। पढ़े-लिखे युवाओं, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की बात कही। माननीय मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध सरकार सख्त रहेगी। माननीय मंत्री के साथ बैठक में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला सहित जिले के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदो सप्ताह बाद विभाग के काम काज की करेंगे समीक्षा:बन्ना गुप्ता
    Next Article इंद्रपहाड़ी में स्ट्रीट लाइट नहीं लगने से 165 घर के लोग परेशान

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.