पटना के ट्रैक्टर शोरूम के यार्ड में घुसा बाढ़ का पानी, चमचमाती सैकड़ो ट्रैक्टर आया बाढ़ के चपेट में !
राष्ट्र संवाद संवाददाता
राजधानी पटना के पुनपुन नदी में उफान के कारण जहाँ जीवन अस्त व्यस्त हो गई है तो वही बाढ़ की वजह से न जाने किनते लोगो का आशियाना भी डूब गया है। वही पटना के दीदारगंज स्थित रायबाग इलाके में एक ट्रैक्टर शोरूम के यार्ड में बाढ़ का पानी घुसने से यार्ड में मौजूद सैकड़ों चमचमाती ट्रैक्टर बाढ़ की चपेट में आ गया है।
जहाँ आप ड्रोन कैमरे से कैद बाढ़ की कहर को देख सकते है। वही बाढ़ का पानी ट्रैक्टर शोरूम के यार्ड में घुसने से अफरा तफरी मच गई। जहाँ मौजूद कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल गए तो वही ट्रैक्टर शोरूम मालिक शोरूम को बंद कर दिया है।

