Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब में जियो टावरों पर किसानों के गुस्से ने लाखों को मुश्किल में डाला
    Breaking News

    पंजाब में जियो टावरों पर किसानों के गुस्से ने लाखों को मुश्किल में डाला

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़. तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की ओर से पंजाब के गांवों और कस्बों में जियो मोबाइल टावरों को नुकसान पहुंचाया गया जिससे कई इलाके प्रभावित हुए हैं. लोगों की रोजाना जरूरतों से लेकर कारोबार पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है. अब तक 1500 से अधिक मोबाइल टावरों में तोड़फोड़ हो चुकी है. पंजाब सरकार की सख्त चेतावनी के बावजूद मोबाइल टावरों को निशाना बनाने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा. मंगलवार को करीब 63 टावर को नुकसान पहुंचाया गया. दिल्ली से किसान नेताओं ने मोबाइल टावरों को नुकसान न पहुंचाने की अपील की तो वहीं बीजेपी ने इसे कांग्रेस की साजिश करार दिया.

    एटीएम से पैसे नहीं निकाल पा रहे लोग

    मोबाइल नेटवर्क न मिलने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एटीएम से पैसे निकालने और ऑनलाइन पेमेंट में दिक्कतें आ रही हैं. किसी से न बात न कर पाने की वजह से लोग देश और दुनिया से कटा हुआ महसूस कर रहे हैं. बिजनस पर भी इसका बुरा असर देखने को मिल रहा है. नेटवर्क न होने से लोग एटीएम से पैसे भी नहीं निकाल पा रहे हैं. कई लोगों ने अपना एटीएम ओटीपी पर कराया है. नेटवर्क न होने से कैश निकालते वक्त मोबाइल पर ओटीपी नहीं आ रहा है जिससे लोग रोजाना खर्च या इलाज के लिए भी पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं.

    प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बिजली की आपूर्ति और फाइबर केबल को काट दिया है और जनरेटर को क्षतिग्रस्त कर दिया है. दरअसल मोबाइल टावरों का किसानों के गुस्से के पीछे कारण अंबानी और अडानी हैं. किसानों का मानना है कि इन कृषि कानूनों का सबसे अधिक फायदा मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को होगा. इसी वजह से अंबानी की दूरसंचार कंपनी के टावर किसानों के निशाने पर हैं. हालांकि, रिलायंस समूह और अडानी समूह की कंपनियां किसानों से अनाज खरीदने के कारोबार में नहीं हैं.

    700 टावर की मरम्मत की गई

    पिछले कुछ दिन के दौरान जिन टावरों को नुकसान पहुंचाया गया है उनमें से लगभग 700 की जियो ने मरम्मत कर दी है. मंगलवार दोपहर तक 826 साइटें बंद थी. सूत्रों ने बताया कि अमृतसर, बठिंडा, चंडीगढ़, फिरोजपुर, जालंधर, लुधियाना, पठानकोट, पटियाला और संगरूर वगैरह पर टावर को नुकसान पहुंचाया गया. जियो के राज्य में 9,000 से अधिक टावर हैं.

    सीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

    पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को पुलिस को मोबाइल टावरों को निशाना बनाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया था. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य में किसी भी कीमत पर अराजकता की स्थिति पैदा नहीं होने देंगे और किसी को कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी. अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने इस बारे में कई बार अपील की, लेकिन इसे नजरअंदाज किया गया. इस वजह से उन्हें अपना रुख सख्त करना पड़ रहा है. कैप्टन ने कहा भी कि अगर मोबाइल सेवाएं प्रभावित होती हैं, तो इससे आम लोग… विद्यार्थी, घर से काम कर रहे पेशेवरों के अलावा बैंकिंग सेवाओं पर भी असर पड़ेगा.

    दिल्ली से किसान नेताओं की अपील

    दिल्ली में आंदोलन स्थल पर मौजूद किसान नेताओं ने मंगलवार को अपील कर कहा कि इन महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए. मोबाइल फोन टावरों को नुकसान पहुंचाने में किसी भी भूमिका से इनकार करते हुए, किसान नेताओं ने सिंघु सीमा से अपनी अपील में कहा कि किसी भी कंपनी के मोबाइल टॉवर और बुनियादी ढांचे को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने केवल कंपनी के बहिष्कार का आह्वान किया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ अजय कुमार अपराध के बाद अब कोरोना के खिलाफ लड़ाई के साथ ताली – थाली बजाते हुए मन की बात का किया विरोध
    Next Article बांग्लादेश नौसेना ने पांच जहाजों में 1,700 रोहिंग्या शरणार्थियों को एकांत द्वीप पर भेजा

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.