Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नारायणपुर प्रखंड के नारायणपुर पंचायत में उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सामुदायिक पुस्तकालय का किया शुभारंभ
    Breaking News झारखंड

    नारायणपुर प्रखंड के नारायणपुर पंचायत में उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सामुदायिक पुस्तकालय का किया शुभारंभ

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 2, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ■ *नारायणपुर प्रखंड के नारायणपुर पंचायत में उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.) ने सामुदायिक पुस्तकालय का किया शुभारंभ*

    ■ *चरित्र निर्माण और जीवन को श्रेष्ठतम बनाने का व्यावहारिक ज्ञान हम अध्ययन से प्राप्त कर सकते हैं, सामुदायिक पुस्तकालय इसमें निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका:- श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा प्र से)*

    आज दिनांक 02 फरवरी 2021 को नारायणपुर प्रखंड के नारायणपुर पंचायत में उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा प्र से) द्वारा सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया।

    इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं कहा कि उपायुक्त जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा प्र से) के पहल से जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में लगातार सामुदायिक पुस्तकालय अधिष्ठापित किया जा रहा है। आगे भी पुस्तकालय का शुभारंभ छूटे हुए पंचायतों में किया जाएगा। इस वित्तीय वर्ष जिले में 60 सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारंभ किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि सामुदायिक पुस्तकालय अधिष्ठापन का मूल उद्देश्य यही है कि हमारे जिले के युवा लक्ष्य से भ्रमित ना होकर उपलब्ध संसाधनों से अपनी पढाई को पूरी करें, साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए वरदान साबित होगा।साथ ही उपस्थित लोगों से कहा कि
    जिस प्रकार भोजन से हमारा शरीर जीवित रहता है। उसी प्रकार मानसिक जीवन के लिए अध्ययन आवश्यक है। अध्ययन मन की खुराक है। मानव-जीवन में अध्ययन का बहुत बड़ा महत्त्व है। चरित्र-निर्माण और जीवन को श्रेष्ठतम बनाने का व्यावहारिक ज्ञान हमको अध्ययन के द्वारा ही प्राप्त होता है।

    इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पाण्डेय ने भी संबोधित करते हुए कहा कि किताबें इन्सानों की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं। जैसे व्यक्ति अपने दोस्त का हर पल, हर घड़ी, हर मुश्किल में साथ देते हैं, वैसे ही किताबें भी हर विषम परिस्थिति में मनुष्य की सहायक होती है। किताबों में हर मुश्किल सवाल, परिस्थिति का हल छुपा होता है। इंसान किसी भी दुविधा में रहे, किताबों को पढ़ने से, समझने से उसकी सोच का विस्तार होता है।

    उन्होंने कहा कि *यह आप लोगों की संपत्ति है, इसका समुचित उपयोग कीजिए। बिना भेदभाव किये समाज के सभी वर्गों के लोग इसका लाभ ले सकें ऐसी व्यवस्था रखिए ताकि आने वाले दिनों में यह माॅडल आदर्श पुस्तकालय बन सके,* जिससे दूसरे गांव में अधिष्ठापित पुस्तकालय में काॅम्पिटीशन की भावना जागृत हो सके।

    इस अवसर पर उपरोक्त के अलावे प्रखंड विकास पदाधिकारी नारायणपुर श्री माहेश्वरी प्रसाद यादव, स्थानीय जन प्रतिनिधि, पुस्तकालय कार्यकारिणी समिति के सदस्य, छात्र छात्राएं सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविभागीय निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा फैज अक अहमद मुमताज ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया
    Next Article आज मिहिजाम दिगंबर जैन समाज के गणमान्य लोग जामताड़ा के विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी के आवास पहुंचे एवं पूर्व सांसद फुरकान अंसारी से मुलाकात की

    Related Posts

    पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और गार्डवाल तोड़ने का आरोप, भाजपा ने मांगी FIR और कार्रवाई

    June 28, 2026

    रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा

    June 28, 2026

    भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और गार्डवाल तोड़ने का आरोप, भाजपा ने मांगी FIR और कार्रवाई

    रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा

    भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

    संयोग सेवा फाउंडेशन रक्तदान शिवर में 48 यूनिट रक्तसंग्रह

    गम्हरिया प्रखंड में 27,895 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

    भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में गम्हरिया में आक्रोश प्रदर्शन, दोषियों को फांसी देने की मांग

    इधर सूखे की आहट और उधर राहत की हरियाली!

    करोड़ो की लागत से पोटका में बनेगा लाइन हब, पोटका से ले कर डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    30 जून से घर-घर पहुंचेगी बीएलओ टीम, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

    कपाली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, दो युवक घायल; नशे में ड्राइविंग की आशंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.