Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धान की खरीदारी बंद, किसान परेशान
    Uncategorized

    धान की खरीदारी बंद, किसान परेशान

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link


    रतन कुमार की रिपोर्ट
    खुटौना (मधुबनी)। प्रखंड में निर्धारित सरकारी समय सीमा 15 फरवरी से करीब एक सप्ताह पहले ही पैक्सों द्वारा किसानों से धान की खरीदारी बंद कर दिये जाने के कारण किसान परेशान हैं। किसान दो-तीन महीने पहले ही धान बेचने के लिए अपने कागजात ऑनलाइन कर चुके थे और अपनी बारी का इन्तजार कर रहे थे। लेकिन कैशक्रेडिट या सीसी के अभाव में कई पैक्सों ने इसके पहले ही धान खरीदना बंद कर दिया है। कई किसान सीसी आने की आशा में हजारों बोरे धान पैक्स परिसरों में रख चुके थे। लेकिन उन्हें अपना धान वापस ले जाने को कहा जा रहा है। चतुर्भुज पीपराही के पैक्स अध्यक्ष कुशेश्वर प्रसाद सिंह के अनुसार किसान पैक्स से अपना धान वापस ले जाने को तैयार नहीं हो रहे हैं क्योंकि धान रखने के लिए उनके पास व्यवस्था नहीं है। कारमेघ उत्तरी पैक्स के अंतर्गत लौकहा के बृजनंदन प्रसाद गुप्ता तथा उनके दो भाई एक माह से पैक्स में धान बेचने की कोशिश में थे। लेकिन सीसी नहीं रहने के कारण वे लोग इन्तजारकररहे थे। अब खरीदारी ही बंद हो चुके हैअं। ऐसे में वे लोग और भी परेशान हैं। वे बताते हैं कि सरकार के रवैए से आक्रोशित किसान सड़क पर धान के बोरे रखकर सड़क जाम करने की बात सोच रहे हैं। धान की खरीदारी बंद कर दिये जाने के संबंध में बीसीओ हर्षवर्धन का कहना है कि जिले के लिए धान खरीद का निर्धारित लक्ष्य एक लाख पांच हजार एमटी था। इसे संशोधित कर 85 हजार एमटी कर दिया गया है। इसलिए प्रखंड ने भी पूर्व निर्धारित लक्ष्य साढ़े पांच हजार एमटी को संशोधित कर चार हजार एमटी कर दिया है और यह लक्ष्य पूरा भी हो चुका है। इसी वजह से पैक्सों द्वारा खरीदारी बंद कर दी गई है। इस संशोधन ने स्थिति ऐसी बना दी है कि किसान औने-पौने दाम में धान बेचने को मजबूर हो रहे हैं। माकपा नेता उमेश घोष ने किसानों की परेशानी दूर करने के लिए प्रखंड के लिए धान खरीदारी का निर्धारित लक्ष्य और समय सीमा दोनों को बढ़ाने की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरक्सौल-सीतामढ़ी रेलखंड में दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेन बढ़ाने की मांग को लेकर सौंपा मांग पत्र
    Next Article दो नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    July 13, 2026

    UCIL जादूगोड़ा अस्पताल में स्वास्थ्य संकट: दवा नहीं, डॉक्टर नहीं, व्यवस्था चरमराई – BJP के दबाव में प्रबंधन ने माने 9 वादे

    July 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता: संवाद से सशक्त होगा लोकतंत्र, हिंसा से नहीं

    भारतीय लोकतंत्र: संवाद से सशक्त होगा, हिंसा से नहीं

    संसद लगातार हंगामे और गतिरोध: लोकतंत्र की गरिमा पर गंभीर सवाल

    रांची स्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन: BJP ने राहुल गांधी को बताया विदेशी एजेंट

    झारखंड में जांच घोटाला: रघुवर दास ने की CBI जांच की मांग

    झारखंड में घोटालों से बड़ा ‘जांच घोटाला’, CBI जांच हो : रघुवर दास

    झारखंड में घोटालों से बड़ा ‘जांच घोटाला’, CBI जांच हो : रघुवर दास

    कांग्रेस कार्यालय के बाहर BJP का प्रदर्शन, राहुल गांधी पर गंभीर आरोप

    संसद लगातार हंगामे से लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान: देवानंद सिंह का विश्लेषण

    झारखंड में घोटालों से बड़ा ‘जांच घोटाला’, CBI जांच हो : रघुवर दास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.