Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धमाकेदार तेजी के बाद आज भी जारी है बाजार में उछाल, 751 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स
    Breaking News

    धमाकेदार तेजी के बाद आज भी जारी है बाजार में उछाल, 751 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 2, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश किया, शेयर बाजारों ने जबरदस्त स्वागत किया। आज बजट के अगले दिन भी घरेलू शेयर बाजार में रौनक जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 751.66 अंक (1.55 फीसदी) की बढ़त के साथ 49452.27 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 199.40 अंक यानी 1.40 फीसदी की तेजी के साथ 14480.60 के स्तर पर खुला। आज 1027 शेयरों में तेजी आई और 171 शेयरों में गिरावट आई थी। वहीं 46 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

    कल टूटा था 24 सालों का रिकॉर्ड
    कल बीएसई का इंडेक्स पांच फीसदी ऊपर बंद हुआ था। मालूम हो कि बजट के दिन यह सेंसेक्स में 24 सालों की सबसे बड़ी उछाल है। एक फरवरी को सेंसेक्स 2314.84 अंक ऊपर 48600 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 646.60 अंक (4.74 फीसदी) की बढ़त के साथ 14281.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

    दिग्गज शेयरों का हाल
    दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान श्री सीमेंट के अतिरिक्त भी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर खुले। इनमें टीसीएस, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, मारुति रिलायंस, एम एंड एम, एल एंड टी, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा शामिल हैं।

    सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
    सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। इनमें बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, फार्मा, ऑटो, प्राइवेट बैंक, आईटी, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, मीडिया और रियल्टी शामिल हैं।

    प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
    प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 320.46 अंक (0.66 फीसदी) ऊपर 48921.07 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 229.70 अंक (1.61 फीसदी) ऊपर 14510.90 के स्तर पर था।

    लॉकडाउन के बाद से काफी तेजी से आगे बढ़ा बाजार
    भारतीय बाजार पिछले कुछ माह के दौरान लॉकडाउन के बाद तेज पुनरोद्धार की उम्मीद से काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसके अलावा सकारात्मक वैश्विक रुख, विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत प्रवाह और कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों से भी धारणा मजबूत बनी हुई है।

    पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर खुला था सेंसेक्स
    पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 406.59 अंक यानी 0.88 फीसदी की तेजी के साथ 46692.36 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 124 अंक (0.91 फीसदी) की बढ़त के साथ 13758.60 के स्तर पर खुला था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाइडन प्रशासन ने एफ-16ईएक्स विमान भारत को देने की दी मंजूरी
    Next Article भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने वाला बजट

    Related Posts

    सारंडा की कुइली नदी में दर्दनाक हादसा, तेज धार में बहे तीन ग्रामीण

    August 31, 2026

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    August 31, 2026

    नवादा से एक पुरुष समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार, चोरी की सोने की चेन, लॉकेट और दो मोबाइल बरामद

    August 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सारंडा की कुइली नदी में दर्दनाक हादसा, तेज धार में बहे तीन ग्रामीण

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    नवादा से एक पुरुष समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार, चोरी की सोने की चेन, लॉकेट और दो मोबाइल बरामद

    बहरागोड़ा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जर्जर सड़कों ने बढ़ाई परेशानी

    अन्ना चौक पर जर्जर सड़क के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों में पौधे लगाकर जताया विरोध

    चतरा के गड़िया गांव में पुल के नीचे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

    दिल्ली के फैशन मंच पर चमकी जमशेदपुर की मंदीप कौर, ‘ब्रांड मास्टर’ से सम्मानित

    ‘साझी शहादत-साझी विरासत’ सेमिनार की तैयारियों की समीक्षा

    JPSC-JSSC कथित धांधली के विरोध में आजसू छात्र संघ ने मांगी आंदोलन की अनुमति

    दलमा में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की मुहिम तेज, छह वांछित उग्रवादियों के पोस्टर जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.