Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दो महीने से शोभा की वस्तु बना है बागडेहरी का एटीएम
    Breaking News झारखंड

    दो महीने से शोभा की वस्तु बना है बागडेहरी का एटीएम

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 9, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दो महीने से शोभा की वस्तु बना है बागडेहरी का एटीएम

    ग्रामीणों के आवेदन को विभाग को पत्रचार किया गया है:शाखा प्रबंधक

    बागडेहरी/जामताड़ा

    इन दिनों बागडेहरी थाना क्षेत्र के लोगों को भारी भरकम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।बागडेहरी स्थित भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम बीते लगभग 2 महीने से बंद पड़ा हुआ है।जिसमें कारोबार नहीं हो रहा है।जिससे लोगों को भारी परेशानियां हो रही है।लोगों को अब एटीएम से पैसे निकालने के लिए दूरी तय कर पश्चिम बंगाल की ओर रुख करना पड़ता है।वही कुंडहित प्रखंड मुख्यालय स्थित एटीएम की बात करें तो बागडेहरी से लगभग 20 किलोमीटर दूरी है।जिससे लोगों को पैसा निकालने पर दिन भर का मजदूरी भी जाता है और डेढ़-दो सौ रुपए भी खर्च हो जाते हैं।इस तरह से आम लोगों के जीवन में यह एक अभिशाप बनकर रह गया है।

    इन गांवों को होना पड़ता है प्रभावित

    बागडेहरी स्थित एसबीआई के एटीएम बंद हो जाने से बागडेहरी,सुद्राक्षीपुर, विक्रमपुर,मुड़ाबेड़िया,छोलाबेड़िया, थालपोता,सटकी,नवडीहा, निजमानधारा,गायपाथर, भालको, माड़भांगा,चकबक्शीसपुर,कालीपाथर ,जगन्नाथपुर ,काठीजोरिया ,आकना, सिकंदरपुर , शिरीषबाद, चंद्रवाद, सगुनीबासा ,किस्टोबांधी, चंद्रपुर आदि गांव को मुख्य रूप से प्रभावित होना पड़ता है। इन गांव के लोगों को एटीएम से पैसे निकालने पर या तो पश्चिम बंगाल का रुख करना पड़ता है या नहीं तो कुंडहित स्थित एटीएम का रुख करना पड़ता है। जिसमें किसी गांव का 15 किलोमीटर तो किसी गांव का 20- 25 किलोमीटर दूरी तय करना पड़ता है।

    क्या कहते है ग्रामीण

    एटीएम बंद हो जाने से काफी परेशानी हो रही है।पश्चिम बंगाल पैसे निकालने के लिये जाना पड़ता है।

    छोटन राय,ग्रामीण,बागडेहरी।

    बागडेहरी का एटीएम बंद हो जाने से जरूरी काम में पैसे की आवश्यक्ता होने पर पैसा निकालने की लिये पश्चिम बंगाल के राजनगर,दुबराजपुर,लोकपुर जाना पड़ता है।एटीएम चालू होना चाहिए।

    मागाराम बाउरी,ग्रामीण,बागडेहरी।

    बागडेहरी का लगभग दो महीने से एटीएम बंद है।जिससे आमजनों को भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है।

    लाड्डू दास,ग्रामीण,बागडेहरी।

    जरूरी काम में पैसे की जरूरत पड़ने पर एटीएम बंद रहने की वजह से काम पूरा नही होता है।जिससे काफी परेशानी होती है।

    अनंत दास,ग्रामीण,बागडेहरी।

    पैसे निकालने के लिये पश्चिम बंगाल व कुंडहित के एटीएम को जाना पड़ता है।जिससे 20-25 किमी लोगों को दूरी तय करना पड़ता है।पूरे दिन का मजदूरी जाता है।लगभग दो सौ रूपये खर्च भी हो जाते है।

    पूर्णचंद्र दास,ग्रामीण,बागडेहरी।

    क्या कहते है शाखा प्रबंधक

    एटीएम चालू होने की अभी कोई खबर विभाग से प्राप्त नहीं हुई है।ग्रामीणों ने एटीएम को चालू कराने के लिये आवेदन दिया था।जिसको विभाग को पत्रचार कर दिया गया है।

    जोनशन तिरकी,शाखा प्रबंधक,एसबीआई,बागडेहरी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसवालों के भीतर का सवाल
    Next Article सिकंदरपुर से चुहादाहा 1 किमी सड़क का अब तक नहीं हो सका निर्माण

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    June 23, 2026

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    June 23, 2026

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.