Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दूसरी लहर का कहर: पिछले 24 घंटे में सामने आये कोरोना संक्रमण के 62 हजार नये मामले
    Breaking News Headlines

    दूसरी लहर का कहर: पिछले 24 घंटे में सामने आये कोरोना संक्रमण के 62 हजार नये मामले

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देशभर में एक बार फिर कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं. 161 दिनों बाद पहली बार पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 62 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 62,258 नए कोरोना केस आए और 291 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 30,386 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले 16 अक्टूबर 2020 को 62,212 कोरोना केस दर्ज किए गए थे.

    देश में अब तक कोरोना संक्रमण के 1 करोड़ 19 लाख 8 हजार 910 मामले सामने आ चुके हैं. जबकि अब तक कुल 1 करोड़ 12 लाख 95 हजार कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं. फिलहाल देश में 4 लाख 52 हजार 647 एक्टिव केस हैं. वहीं 1 लाख 61 हजार 240 लोगों की मौत हो चुकी है.

    एक समय ऐसा था जब देश में कोरोना संक्रमण की संख्या घटने लगी थी. इस साल 1 फरवरी को 8,635 नए कोरोना केस दजज़् किए गए थे. एक दिन में कोरोना मामलों की ये संख्या इस साल सबसे कम है.

    देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी. कोरोना टीकाकरण के 70वें दिन तक कुल पांच करोड़ 81 लाख 9 हजार 773 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. बीते दिन कुल 26 लाख 5 हजार वैक्सीन की खुराक दी गई. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन दी जाएगी.

    कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले रोजाना महाराष्ट्र में ही दर्ज हो रहे हैं. राज्य में कल कोरोना के 36,902 नए केस आए. वहीं कल 112 लोगों की मौत हो गई. हालांकि इस महामारी को मात देकर 17,019 लोग ठीक भी हुए हैं. राज्य में अब तक कोरोना के 26 लाख 37 हजार 735 केस दर्ज हो चुके हैं. इनमें से 53 हजार 907 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि अभी दो लाख 82 हजार 451 लोगों का इलाज चल रहा है. राज्य में अबतक 23 लाख लोग ठीक हुए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबांग्लादेश के शक्तिपीठ में प्रधानमंत्री मोदी ने की मां काली की पूजा अर्चना
    Next Article विधानसभा चुनाव अपडेट: सुबह 11 बजे तक बंगाल में 24.61 और असम में 24.48 प्रतिशत मतदान

    Related Posts

    झारखंड की टीम का सेंट्रल जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

    August 9, 2026

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    August 9, 2026

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड की टीम का सेंट्रल जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.