Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तेजस एक्सप्रेस लेट होने पर मुआवजे देने के बावजूद हुआ 70 लाख का मुनाफा
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    तेजस एक्सप्रेस लेट होने पर मुआवजे देने के बावजूद हुआ 70 लाख का मुनाफा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: भारत की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस ने अक्टूबर में कुल 3.70 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं, इस दौरान ट्रेन को कुल 70 लाख रुपये का मुनाफा हुआ है. IRCTC की ओर से जारी आंकड़ों में बताया गया है कि दिल्ली-लखनऊ के बीच 5 से 28 अक्टूबर तक यानी 21 दिन ट्रेन को चलाया गया. इस दौरान ट्रेन पर रोजना करीब 14 लाख रुपये का खर्च आया.वहीं, यात्रियों के जरिए 17.5 लाख रुपये/रोजाना की कमाई हुई. आपको बता दें कि तेजस ट्रेन का संचालन IRCTC करती हैं. भारतीय रेलवे का प्राइवेट ट्रेन को लेकर नया प्लान- रेलवे का 50 वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन विकसित कर देश में 150 प्राइवेट सवारी गाड़ियां चलाने का लक्ष्य है.

    कैसे आई ट्रेन मुनाफे में
    एक्सपर्ट्स का कहना है कि त्योहारी सीजन में ट्रेन की सीटें पूरी तरह से बुक रही है. साथ ही, सही समय पर ट्रेन का पहुंचना एक बड़ी वजह है यात्रियों को आकर्षिक करने की. भारतीय रेलवे कैटरिंग व पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) को प्राइवेट फर्म के साथ हफ्ते में छह दिन चलाने के लिए दी गई इस तेजस एक्सप्रेस के औसतन 80 से 85 प्रतिशत तक टिकट बिक गए.

    रेलवे ने लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर प्रयोग करते हुए पहली बार प्राइवेट फर्म के जरिए इस ट्रेन को चलाना शुरू किया है. आईआरसीटीसी इस ट्रेन में सवारियों को कई तरह के भोजन के साथ साथ 25 लाख का बीमा और ट्रेन लेट होने पर मुआवजा लेने की सुविधा भी दे रहा है.

    तेजस में कुल 758 सीटें हैं, जिनमें 56 सीटें एग्जिक्यूटिव क्लास की और बाकी सीटें एसी चेयर क्लास की हैं. इस ट्रेन के यात्रियों का अनिवार्य रूप से 25 लाख रुपये का ट्रैवल इंश्योरेंस कराया जाएगा. इसमें यात्रा के दौरान सामान खोने या चोरी होने पर 1 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस भी शामिल है. इसमें फ्लाइट की तरह फीमेल अटेंडेंट भी होंगी, जो यात्रियों को उनकी सीट पर ही जाकर चाय/कॉफी, खाना और दूसरी चीजें देंगी. इसी के तहत IRCTC पहली बार ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को मुआवजा भी ऑफर कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट का फैसला:कर्नाटक के 17 विधायक अयोग्य, लेकिन लड़ सकेंगे चुनाव
    Next Article महाराष्ट्र में सरकार गठन पर अब भी मंथन, NCP ने शिवसेना के सामने रखीं शर्ते

    Related Posts

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    August 27, 2026

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    August 27, 2026

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    August 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉल पर फ्री-हिट की मांग, साईराज बहुतुले बोले इससे कम हो सकती है गलती

    महाराष्ट्र : ट्रेन के सामने कूदकर एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल

    विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही बस ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

    नेपाल की प्रलंयकारी बाढ़ में 165 शव बरामद, 300 भारतीय समेत 1500 लोग लापता, रेस्क्यु जारी

    झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सह तंजीम के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान की उपस्थिति में संपन्न हुई अहम बैठकें

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.